शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटा

Edited By Updated: 18 Jan, 2022 10:47 AM

rupee loses 18 paise against us dollar in early trade

मजबूत अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते निवेशकों की भावनाएं प्रभावित होने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे टूटकर 74.43 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार...

मुंबईः मजबूत अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते निवेशकों की भावनाएं प्रभावित होने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे टूटकर 74.43 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में सूस्ती और आयातकों की ओर से बैंकों द्वारा डॉलर की खरीदारी ने स्थानीय मुद्रा पर अतिरिक्त दबाव बनाया। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.36 पर कमजोर खुला, और फिर टूटकर 74.43 तक आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 74.25 पर बंद हुआ था। 

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 95.36 पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.94 प्रतिशत बढ़कर 87.29 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 855.47 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!