अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे बढ़कर 74.36 पर बंद

Edited By Updated: 05 Nov, 2020 03:33 PM

rupee rises 40 paise to close at 74 36 against us dollar

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में जो बाइडेन की जीत के संकेतों के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे मजबूत होकर 74.36 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

मुंबई: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में जो बाइडेन की जीत के संकेतों के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे मजबूत होकर 74.36 (अनंतिम) पर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के चलते रुपये को मजबूती मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.35 पर खुला और कारोबार के अंत में 74.36 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त को दर्शाता है। दिन के कारोबार के दौरान स्थानीय मुद्रा ने डॉलर के मुकाबले 74.25 के ऊपरी और 74.41 के निचले स्तर को छुआ।

रुपया बुधवार को 35 पैसे की गिरावट के साथ 10 सप्ताह के निचले स्तर 74.76 पर बंद हुआ था। अलंकित लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा, ‘ऐसा माना जा रहा है कि अगर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव में विजयी होते हैं, तो अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत बना रहेगा।’

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत गिरकर 93.20 पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को सकल आधार पर 146.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.75 प्रतिशत गिरकर 40.92 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!