शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे मजबूत

Edited By Updated: 28 Jan, 2022 11:30 AM

rupee strengthens by four paise against us dollar in early trade

घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के चलते शुरुआती कारोबार में रुपया में बढ़त देखी गई। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की मामूली बढ़त के साथ 75.05 पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से...

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के चलते शुरुआती कारोबार में रुपया में बढ़त देखी गई। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की मामूली बढ़त के साथ 75.05 पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से रुपया में बढ़त सीमित रही।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव, विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रूख के चलते स्थानीय मुद्रा पर दबाव बना। वहीं, घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रूख होने से शुरुआती सौदों से रूपया को मजबूती मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.12 पर खुला, फिर गिरावट के साथ 75.13 पर आ गया और इसके बाद यह थोड़े सुधार के साथ 75.05 पर कारोबार कर रहा था जो चार पैसे की बढ़त को दर्शाता है। रुपया पिछले सत्र में डॉलर के मुकाबले 75.09 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.17 पर था। एशियाई बाजारों में नरमी का रूख और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें धारणा को प्रभावित करेंगी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.50 प्रतिशत बढ़कर 89.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 6,266.75 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!