SBI का मुनाफा तीसरी तिमाही में 13% बढ़कर 21,317 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 07 Feb, 2026 03:02 PM

sbi s profit rises 13 to 21 317 crore in the third quarter

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शनिवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 13.06 प्रतिशत बढ़कर 21,317 करोड़ रुपए रहा। सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने पिछले साल की इसी अवधि में 18,853 करोड़ रुपए और पिछली सितंबर...

मुंबईः भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शनिवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 13.06 प्रतिशत बढ़कर 21,317 करोड़ रुपए रहा। सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने पिछले साल की इसी अवधि में 18,853 करोड़ रुपए और पिछली सितंबर 2025 तिमाही में 21,137 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। देश के सबसे बड़े ऋणदाता का एकल आधार पर शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 24.48 प्रतिशत बढ़कर 21,028 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 16,891 करोड़ रुपए था। 

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकल आधार पर कुल आय बढ़कर 1,40,915 करोड़ रुपए हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,28,467 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कुल खर्च 1,04,917 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,08,052 करोड़ रुपए हो गया। बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) का अनुपात 31 दिसंबर, 2025 तक बेहतर होकर 1.57 प्रतिशत रहा, जो सितंबर 2025 में 1.73 प्रतिशत था। वहीं, कुल प्रावधान 4,507 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 911 करोड़ रुपए था। कुल पूंजी पर्याप्तता अनुपात 31 दिसंबर, 2025 तक 14.04 प्रतिशत रहा।  
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!