Silver create new history: चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! MCX पर ₹2.50 लाख के पार, सोने में भी तूफानी तेजी

Edited By Updated: 29 Dec, 2025 11:03 AM

silver breaks all records surpasses 2 50 lakh on mcx gold also sees a massive

कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी का सिलसिला जारी है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया। सुबह के कारोबार में ही चांदी 10 हजार रुपए से ज्यादा उछलकर ₹2.54 लाख प्रति किलो के पार निकल गई। वहीं सोने में भी 300...

बिजनेस डेस्कः कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी का सिलसिला जारी है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया। सुबह के कारोबार में ही चांदी 10 हजार रुपए से ज्यादा उछलकर ₹2.54 लाख प्रति किलो के पार निकल गई। वहीं सोने में भी 300 रुपए से ज्यादा की मजबूती दर्ज की गई और दाम ₹1.40 लाख प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गए।

सोमवार सुबह 9:30 बजे तक MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब ₹11,770 प्रति किलो यानी लगभग 5 फीसदी चढ़ गई। इससे पहले शुक्रवार को भी चांदी में ₹11,000 से ज्यादा की जोरदार तेजी देखी गई थी। सोने में भी मजबूती बनी रही और फरवरी डिलीवरी का भाव करीब ₹350 बढ़ गया। शुक्रवार को सोने में 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी।

2025 में रिकॉर्ड रिटर्न

साल 2025 में सोना-चांदी निवेशकों के लिए सोने की खान साबित हुए हैं। चांदी ने अब तक करीब 170 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है, जबकि सोने में भी 80 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है। सिर्फ इस महीने में ही सोने के दाम लगभग 10 फीसदी बढ़ चुके हैं।

तेजी की वजह क्या है?

विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी ब्याज दरों में संभावित कटौती, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। इसका सीधा फायदा सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं को मिल रहा है।

चांदी क्यों दौड़ रही है सोने से आगे?

मेहता इक्विटीज के कमोडिटीज वाइस प्रेसिडेंट राहुल कालंतरी के अनुसार, चांदी अब सिर्फ कीमती धातु नहीं रही। सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जैसी हाई-टेक इंडस्ट्री में बढ़ती मांग, घटते स्टॉक और सप्लाई संकट ने इसकी कीमतों को और हवा दी है। खासतौर पर चीन द्वारा 1 जनवरी से चांदी के निर्यात पर नए प्रतिबंध लगाए जाने से ग्लोबल सप्लाई चेन प्रभावित होने की आशंका है। चीन चांदी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, जिससे बाजार में और तेजी की उम्मीद बन रही है।

आगे कहां तक जाएंगे दाम?

रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी का मानना है कि अगले साल कॉमेक्स पर चांदी की कीमतें 100 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। इंडस्ट्रियल डिमांड सप्लाई से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रही है, जिससे आने वाले समय में चांदी और ऊंचाई छू सकती है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!