Silver hit record high: चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सोना नवंबर के सबसे ऊंचे स्तर पर, जानें तेजी का कारण

Edited By Updated: 29 Nov, 2025 12:13 PM

silver sets new record gold reaches november s highest level

सोना और चांदी लगातार तेजी के दौर से गुजर रहे हैं। शुक्रवार को चांदी के दाम अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए, जबकि सोने की कीमतें नवंबर के शीर्ष स्तर को छू गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह उछाल फेडरल रिज़र्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दरों में...

बिजनेस डेस्कः सोना और चांदी लगातार तेजी के दौर से गुजर रहे हैं। शुक्रवार को चांदी के दाम अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए, जबकि सोने की कीमतें नवंबर के शीर्ष स्तर को छू गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह उछाल फेडरल रिज़र्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती संभावनाओं, बुलियन-समर्थित ETF में मजबूत निवेश और लगातार बनी सप्लाई की कमी के कारण देखा जा रहा है। CME फेडवॉच टूल के अनुसार, दिसंबर की मौद्रिक नीति बैठक में फेड द्वारा ब्याज दरों को 350 से 375 बेसिस पॉइंट तक घटाने की संभावना पिछले सप्ताह के 71% से बढ़कर अब 86.9% तक पहुंच चुकी है। इस उम्मीद ने सोने और चांदी दोनों की मांग को और बढ़ा दिया है।

कहां पहुंची सोने की कीमतें

कीमतों की बात करें तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों में 28 नवंबर की शाम ठोस सोने का भाव ₹1,26,591 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जो 24 घंटे में 0.43% की बढ़त के साथ इस महीने का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर गोल्ड फ्यूचर्स शुक्रवार को ₹1,26,960 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए, जो नवंबर का सर्वोच्च भाव रहा। ऑगमॉन्ट बुलियन की रिपोर्ट के अनुसार सोना एक बार फिर $4,215 से $4,240 के रेजिस्टेंस ज़ोन को टेस्ट करने की ओर बढ़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्तर को पार करने के लिए मजबूत ट्रिगर की ज़रूरत होगी और ऐसा होने पर कीमतें $4,400 यानी लगभग ₹1,31,500 तक पहुंच सकती हैं। वहीं अगर सोना इस रेजिस्टेंस को पार नहीं कर पाता, तो कीमतें दोबारा $4,100 यानी करीब ₹1,23,000 के स्तर तक लौट सकती हैं।

चांदी की बात करें तो शुक्रवार को इसके भाव ने नया इतिहास रच दिया। पिछले साल लंदन में हुई भारी सप्लाई कमी के दौरान जो रिकॉर्ड बना था, चांदी की कीमतें उसे भी तोड़कर ऊपर निकल गईं। स्पॉट सिल्वर 2.6% उछलकर 54.76 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गई। निवेशकों की दिलचस्पी और इंडस्ट्री की ओर से बढ़ती मांग ने चांदी को नई ऊंचाई की ओर धकेला है। MCX पर दिसंबर सिल्वर फ्यूचर्स 999 शुद्धता वाली 1 किलो चांदी के लिए ₹1,75,340 पर बंद हुई।

ऑगमॉन्ट बुलियन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चांदी अभी $54 से $54.5 के रेजिस्टेंस क्षेत्र के आसपास कारोबार कर रही है और इसे मजबूत समर्थन मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस स्तर पर बने रहने से चांदी की कीमतें आगे चलकर $56 तक जा सकती हैं, जबकि गिरावट की स्थिति में यह $50 तक फिसल सकती है। एक रिपोर्ट में विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले सप्ताह चांदी के तकनीकी चार्ट और मजबूत हुए हैं, जिससे चार्ट-आधारित ट्रेडर्स ने तेजी से अपनी पोजीशन बढ़ाई है। यही वजह है कि चांदी के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!