स्पाइसजेट के अजय सिंह बनेंगे NDTV के नए मालिक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Sep, 2017 01:10 PM

spicejet ajay singh to be the new owner of ndtv

एन.डी.टी.वी. की कमान अब स्पाइस जेट के मालिक अजय सिंह के हाथ में होगी। एन.डी.टी.वी. समूह...

नई दिल्लीः एन.डी.टी.वी. की कमान अब स्पाइस जेट के मालिक अजय सिंह के हाथ में होगी। सूत्रों के अनुसार एन.डी.टी.वी. समूह के 40 प्रतिशत शेयर अब अजय सिंह के पास चले जाएंगे। एन.डी.टी.वी. के वर्तमान मालिक राधिका और प्रणय रॉय का शेयर अब घटकर के 20 फीसदी रह गया है। डील के अनुसार अजय सिंह के पास चैनल के संपादकीय अधिकार भी रहेंगे।

600 करोड़ रुपए में हुई डील
जानकारी के अनुसार यह डील 600 करोड़ रुपए में हुई है। कंपनी के 400 करोड़ के कर्ज को भी डील में शामिल किया गया है। डील से रॉय दंपती को 100 करोड़ रुपए भी मिलेंगे। गौरतलब है कि 5 जून को सी.बी.आई. ने रॉय दंपति के ग्रेटर कैलाश स्थित घर पर छापेमारी की थी। उन पर बैंक लोन नहीं चुकाने का आरोप है। हालांकि इसके बाद एन.डी.टी.वी. की तरफ से जारी बयान में सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया गया था।
PunjabKesari
बता दें कि अजय सिंह साल 1996 में दिल्ली परिवहन निगम (डी.टी.सी.) के बोर्ड में रहे थे। उन्होंने डी.टी.सी. के कायाकल्प की योजना बनाई थी। उनके कार्यकाल में डी.टी.सी. बसों की संख्या 300 से 6000 हो गई थी। दिल्ली के सेंट कोलंबा से पढ़े अजय सिंह आईआईटी दिल्ली से बीटेक हैं। उन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की भी पढ़ाई की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!