Petrol Prices Hike: LPG की कमी के बीच पेट्रोल महंगा, तेल कंपनियों ने रातों-रात लिया फैसला

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 03:39 PM

sudden hike in petrol prices companies take decision overnight

देश में प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे खासतौर पर हाई-ऑक्टेन फ्यूल इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर असर पड़ने वाला है। ताजा अपडेट के मुताबिक, प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में करीब ₹2.30 प्रति लीटर का इजाफा किया गया है और नई दरें...

बिजनेस डेस्कः LPG की कमी से जूझ रहे आम लोगों को अब एक और झटका लगा है। तेल कंपनियों ने रातों-रात पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे रोजमर्रा का खर्च और बढ़ने वाला है। नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। देश में प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे खासतौर पर हाई-ऑक्टेन फ्यूल इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर असर पड़ने वाला है। ताजा अपडेट के मुताबिक, प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में करीब ₹2.30 प्रति लीटर का इजाफा किया गया है और नई दरें 20 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, तेल कंपनियों ने 19 मार्च की शाम को ही कीमतों में बदलाव का फैसला लिया था, जिसे अगले दिन सुबह से लागू कर दिया गया। पेट्रोल पंपों पर यह बदलाव ऑटोमैटिक सिस्टम के जरिए अपडेट कर दिया गया।

यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से उन वाहन मालिकों को प्रभावित करेगी, जो बेहतर इंजन परफॉर्मेंस और माइलेज के लिए प्रीमियम या हाई-ऑक्टेन पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं।

हालांकि कंपनियों की ओर से आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि US-ईरान युद्ध के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन पर दबाव इसकी बड़ी वजह हो सकता है।

इस बीच, वैश्विक स्तर पर भी ईंधन की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। वियतनाम ने भी पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी की है। वहां 95-ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत में 20% से ज्यादा का इजाफा किया गया है, जबकि डीजल करीब 34% महंगा हो गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान और खाड़ी देशों में ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों के बाद सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है, जिसका असर खासतौर पर एशियाई देशों पर पड़ रहा है। कुल मिलाकर, अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे, तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!