टाटा संस का लाभ पांच साल में 10 गुना होकर 2024-25 में 26,232 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 26 Jul, 2025 10:26 AM

tata sons  profit grow 10 times five years rs26 232 crore

टाटा समूह की प्रमुख निवेश होल्डिंग कंपनी टाटा संस का शुद्ध लाभ पिछले पांच वर्षों में लगभग दस गुना होकर 2024-25 में 26,232 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। टाटा संस की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2019-20 में 2,680 करोड़...

नई दिल्लीः टाटा समूह की प्रमुख निवेश होल्डिंग कंपनी टाटा संस का शुद्ध लाभ पिछले पांच वर्षों में लगभग दस गुना होकर 2024-25 में 26,232 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। टाटा संस की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2019-20 में 2,680 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2019-20 में 24,896 करोड़ रुपए से डेढ़ गुना होकर वित्त वर्ष 2024-25 में 38,835 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी की कुल संपत्ति भी तुलनात्मक अवधि में 45,586 करोड़ रुपए से लगभग साढ़े तीन गुना होकर 1,49,680 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। 

टाटा संस की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार टाटा समूह का कुल राजस्व वित्त वर्ष 2024-25 में 15,34,341 करोड़ रुपए रहा, जबकि वित्त वर्ष 2019-20 में यह 7,89,057 करोड़ रुपए था। टाटा मोटर्स ने 2024-25 में 4,45,939 करोड़ रुपए के साथ समूह में सबसे अधिक राजस्व अर्जित किया। 

इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा स्टील क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में एयर इंडिया ने 78,636 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल किया, जबकि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का राजस्व 66,601 करोड़ रुपए रहा। वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का पारिश्रमिक 2024-25 में कुल 155.81 करोड़ रुपए था, जो सालाना आधार पर 15 प्रतिशत अधिक है। 
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!