अरबपतियों की लिस्ट में हुआ बड़ा उलटफेर, Ambani-Adani ने लगाई ऊंची छलांग

Edited By Updated: 24 May, 2025 11:01 AM

there was a big change in the list of billionaires ambani adani made a big jump

अरबपतियों की ताज़ा सूची में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की नई लिस्ट के अनुसार, भारत के दो दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी ने ऐसी छलांग लगाई है, जिसने दुनिया भर के बड़े-बड़े उद्योगपतियों को पीछे छोड़ दिया...

बिजनेस डेस्कः अरबपतियों की ताज़ा सूची में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की नई लिस्ट के अनुसार, भारत के दो दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी ने ऐसी छलांग लगाई है, जिसने दुनिया भर के बड़े-बड़े उद्योगपतियों को पीछे छोड़ दिया है। 23 मई को जहां दुनिया के टॉप अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट देखी गई, वहीं अंबानी और अडानी की संपत्ति में अरबों डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह पहली बार है जब एक ही दिन में दो भारतीय उद्योगपतियों ने दौलत के मामले में वैश्विक सूची में शीर्ष पर कब्जा किया है।

23 मई को दौलत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी

मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2.35 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। उनकी कुल संपत्ति अब 104 अरब डॉलर हो चुकी है। इस साल अब तक उनकी नेटवर्थ में 13 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हो चुकी है। वे वर्तमान में दुनिया के 17वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं और एशिया के नंबर 1 अरबपति बने हुए हैं।

गौतम अडानी की संपत्ति में भी 1.72 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। उनकी कुल नेटवर्थ अब 82.3 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल अब तक उन्होंने 3.64 अरब डॉलर की दौलत जोड़ी है और वे दुनिया के 20वें सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं।

भारत के अरबपतियों का दबदबा

इस ताज़ा लिस्ट में भारत के अरबपतियों का वर्चस्व साफ नजर आ रहा है। टॉप 10 की बात करें तो उसमें भारत के कुल 5 अरबपति शामिल हैं। इनमें शिव नादर, शाहपूर मिस्त्री और रवि जयपुरिया जैसे प्रमुख नाम भी हैं। यह भारत की वैश्विक आर्थिक ताकत और निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।

दुनिया के अन्य टॉप अरबपतियों की दौलत में गिरावट

दूसरी ओर, वैश्विक स्तर पर कई दिग्गज अरबपतियों की नेटवर्थ में गिरावट दर्ज की गई:

  • एलन मस्क की संपत्ति में 1.14 अरब डॉलर की गिरावट आई, अब उनकी कुल संपत्ति 374 अरब डॉलर रह गई है।
  • जेफ बेजोस की संपत्ति 1.95 अरब डॉलर कम हुई।
  • मार्क जुकरबर्ग की दौलत में 3.29 अरब डॉलर की गिरावट हुई।
  • लैरी एलिसन, स्टीव बॉल्मर, लैरी पेज और सर्जी ब्रिन की संपत्ति में भी 1 अरब डॉलर से अधिक की कमी देखी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!