भारत में 1700 रुपए लीटर तक बिकता है पानी, जानें देश के टॉप 5 ब्रांड

Edited By Updated: 21 Feb, 2017 05:29 PM

top 5 brands of water

भारत में प्रीमियम बोतल बंद पानी का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। सरकार भले ही शहरों में 47 रुपए और ग्रामीण इलाकों में 32 रुपए....

नई दिल्लीः भारत में प्रीमियम बोतल बंद पानी का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। सरकार भले ही शहरों में 47 रुपए और ग्रामीण इलाकों में 32 रुपए से कम इनकम वाले लोगों को गरीब मानती हो, लेकिन देश में एक ऐसा भी तबका है जो सिर्फ पीने के पानी की एक बोतल पर ही 1700 रुपए तक खर्च कर देता है। जी हां, भारत में ऐसी कई कंपनियां हैं जो 1700 रुपए लीटर तक पानी बेच रही हैं। 2018 तक इसके बाजार का 18 हजार करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। इस बाजार के तेजी से बढ़ने के साथ भारत में महंगे पानी की बोतलें सामने आ रही हैं।

वॉस आर्टेसियन
इसकी कीमत 1700 रुपए (प्रति लीटर) है। वॉस आर्टेसियन नॉर्वे की कंपनी है। भारत आने वाले विदेशियों में इसकी खासी डिमांड है। वॉस आर्टेसियन की बात करें तो भारत में इसकी 330 मिली की 6 बोतल 3330 रुपए में उपलब्ध हैं। इस  प्रकार इसका 1 लीटर पानी 1700 रुपए और एक गिलास (300मिली) लगभग 600 रुपए का मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर भी यह पानी आसानी से उपलब्ध है, जिसके लिए वह ईएमआई की सुविधा भी दे रही है।

एवियन नैचुरल मिनरल वाटर
इस ब्रांड की कीमत 400 से 500 रुपए तक (प्रति लीटर) है। एवियन स्विट्जरलैंड की कंपनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली भी इसी कंपनी का पानी पीते हैं।

पेरियर स्पारक्लिंग वाटर
पेरियर स्पारक्लिंग वाटर की कीमत 360 रुपए (प्रति लीटर) है। यह स्विट्जरलैंड की कंपनी नेस्ले का ब्रांड है। हालांकि यह ब्रांड मूल रूप से इटली का है। अमेजन पर इसकी एक बोतल (330 मिली) 120 रुपए की मिल रही है। इस प्रकार इसके एक लीटर पानी की कीमत लगभग 360 रुपए हुई।

एक्वा पन्ना 
इसकी कीमत 165 रुपए (750 मिली) है। यह इटली का ब्रांड है, जो भारत में भी उपलब्ध है। ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर इसके दो बोतल का पैक 337 रुपए में उपलब्ध है।

वीन
वीन ब्रांड की कीमत 60 रुपए (750 मिली) है। फिनलैंड के पानी के इस प्रीमियम ब्रांड की भारत में काफी डिमांड है। पहले इसकी 660 मिली की बोतल भारत में लगभग 110 रुपए में मिलती थी। दो साल पहले कंपनी ने भारत में अपने दो ब्रांड वीन क्लासिक और वीन स्टिल लॉन्च किए थे, जिनकी कीमत 60 रुपए (750 मिली) और 40 रुपए (550 मिली) रखी गई थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!