Bitcoin Crash: क्रिप्टो मार्केट में भूचाल, $70,000 के स्तर पर आई Bitcoin की कीमत

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 11:45 AM

turmoil in the crypto market bitcoin price drops to the 70 000 level

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं ने एक बार फिर वित्तीय बाजारों को झटका दिया है। जहां सोना-चांदी जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली संपत्तियों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, वहीं क्रिप्टोकरेंसी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है।...

बिजनेस डेस्कः अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं ने एक बार फिर वित्तीय बाजारों को झटका दिया है। जहां सोना-चांदी जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली संपत्तियों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, वहीं क्रिप्टोकरेंसी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता घटने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता ने क्रिप्टो मार्केट पर दबाव बढ़ा दिया है। ताजा गिरावट के बाद वैश्विक क्रिप्टो मार्केट कैप घटकर करीब 2.41 ट्रिलियन डॉलर रह गया है।

बाजार में बढ़ती अस्थिरता के बीच बिटकॉइन में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। अमेरिका-ईरान तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेड के संभावित नए चेयरमैन के रूप में केविन वॉर्श के नामांकन के बाद जोखिम भरे निवेशों में बिकवाली बढ़ी है। इसके चलते बिटकॉइन की कीमत करीब 7.87 फीसदी गिरकर 70,449.12 डॉलर पर पहुंच गई।

अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी भी दबाव में रहीं। इथेरियम में पिछले 24 घंटे में 6.23 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई और कीमत घटकर 2,115.33 डॉलर रह गई। वहीं सोलाना 7.71 फीसदी टूटकर 90.63 डॉलर पर आ गई, जबकि डॉगकॉइन में 4.33 फीसदी की गिरावट के बाद कीमत 0.1024 डॉलर पर पहुंच गई।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!