फरवरी में 14.26 लाख भारतीय यूजर्स के व्हाट्सएप अकाउंट पर लगी रोक

Edited By Updated: 01 Apr, 2022 10:31 PM

whatsapp account of 14 26 lakh indian users banned in february

व्हाट्सऐप ने फरवरी, 2022 के दौरान शिकायतों के आधार पर 14.26 लाख भारतीय खातों को प्रतिबंधित किया है। कंपनी ने शुक्रवार को जारी अपनी मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कंपनी ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को रोकने और उनका

नई दिल्लीः व्हाट्सऐप ने फरवरी, 2022 के दौरान शिकायतों के आधार पर 14.26 लाख भारतीय खातों को प्रतिबंधित किया है। कंपनी ने शुक्रवार को जारी अपनी मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कंपनी ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को रोकने और उनका पता लगाने के लिए अपने शिकायत विभाग तथा अपने तंत्र के जरिए उपयोगकर्ताओं से प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की है। 

व्हाट्सऐप को एक से 28 फरवरी के बीच 335 भारतीय खातों के खिलाफ शिकायतें मिलीं, जिसमे से 194 खातों को बंद करने की अपील की गई थी और उसमे से 21 के खिलाफ कार्रवाई की गई। रिपोर्ट के अनुसार फरवरी के दौरान व्हाट्सएप द्वारा 14.26 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!