Railway Cancelled Trains: रेलवे का बड़ा फैसला, 25 फरवरी से 3 मार्च तक कई ट्रेनें कैंसिल, चेक करें List

Edited By Updated: 21 Feb, 2026 08:59 AM

railway cancelled trains railways delhi up train cancel

अगर आप इस महीने के अंत में या मार्च की शुरुआत में ट्रेन से कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने एक बड़ा अपडेट जारी करते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल रूट की 24 महत्वपूर्ण ट्रेनों को...

नई दिल्ली: अगर आप इस महीने के अंत में या मार्च की शुरुआत में ट्रेन से कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने एक बड़ा अपडेट जारी करते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल रूट की 24 महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

अचानक लिए गए इस फैसले से हजारों यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित हो सकती है। रेलवे के अनुसार, यह कदम मुख्य रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

क्यों लिया गया यह फैसला?
अक्सर सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनें लेट होती हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रैक की मरम्मत (Maintenance), पुराने पुलों का सुधार, लाइन ब्लॉक और तकनीकी अपग्रेडेशन के कार्यों के कारण इन सेवाओं को अस्थायी रूप से रोका गया है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ट्रेनों को तय समय पर चलाने और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए यह 'शॉर्ट-टर्म' परेशानी जरूरी है।

कैंसिल ट्रेनों की सूची (नंबर और रूट के साथ)

नीचे दी गई ट्रेनें फरवरी के आखिरी हफ्ते से मार्च 2026 के पहले हफ्ते तक प्रभावित रहेंगी:

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम और रूट कब तक रद्द रहेगी
14111 मुजफ्फरपुर - प्रयागराज जं. एक्सप्रेस 25 फरवरी तक
22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) - कोलकाता एक्सप्रेस 27 फरवरी तक
12327/28 हावड़ा - देहरादून - हावड़ा (उपासना एक्सप्रेस) 27 व 28 फरवरी तक
14003/04 मालदा टाउन - नई दिल्ली - मालदा टाउन एक्सप्रेस 26 व 28 फरवरी तक
14523/24 बरौनी - अंबाला - बरौनी (हरिहर एक्सप्रेस) 24 व 26 फरवरी तक
14617/18 अमृतसर - पूर्णिया कोर्ट - अमृतसर (जनसेवा एक्सप्रेस) 28 फरवरी व 02 मार्च तक
15903/04 डिब्रूगढ़ - चंडीगढ़ - डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी व 01 मार्च तक
15619/20 गया - कामाख्या - गया एक्सप्रेस 23 व 24 फरवरी तक
15621/22 कामाख्या - आनंद विहार - कामाख्या एक्सप्रेस 26 व 27 फरवरी तक
12873/74 हटिया - आनंद विहार - हटिया एक्सप्रेस 26 व 27 फरवरी तक
18103/04 टाटा - अमृतसर - टाटा एक्सप्रेस 25 व 27 फरवरी तक
22197 कोलकाता - वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस 01 मार्च तक
22857/58 संतरागाछी - आनंद विहार - संतरागाछी एक्सप्रेस 02 व 03 मार्च तक

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!