दिल्ली में हुआ सनातन प्रीमियर लीग, मैदानों में उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 04:48 PM

sanatan premier league held delhi

दिल्ली में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (SPL) के पहले सीजन को खिलाड़ियों और दर्शकों से शानदार समर्थन मिल रहा है।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (SPL) के पहले सीजन को खिलाड़ियों और दर्शकों से शानदार समर्थन मिल रहा है। यह टूर्नामेंट 12 मार्च से शुरू होकर 15 मार्च तक चलेगा। शुरुआती मुकाबलों में ही मैदान पर रोमांच और उत्साह चरम पर दिखाई दिया जहां बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने पहुंचे। देशभर से आए क्रिकेट प्रेमियों और युवाओं की भागीदारी ने लीग को खास पहचान दिलाई है।

विभिन्न राज्यों से चुने गए खिलाड़ी
SPL सीजन-1 में देश के विभिन्न राज्यों से चुने गए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रसिद्ध संत देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। उनकी प्रेरणा से खिलाड़ियों में अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार हुआ। आयोजन समिति के अनुसार, लीग का उद्देश्य खेल के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को मंच देना और सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा देना है।

अलग-अलग शहरों में ट्रायल आयोजित
लीग से पहले 4 फरवरी से 19 फरवरी के बीच देश के अलग-अलग शहरों में ट्रायल्स आयोजित किए गए थे जिनके जरिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में मौका दिया गया है। चयन प्रक्रिया अनुभवी कोचों और चयन समिति की देखरेख में पूरी तरह प्रदर्शन आधारित रही। सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण प्रमुख खेल चैनलों और OTT प्लेटफॉर्म्स पर किया जा रहा है, जिससे देशभर के दर्शक मैचों का आनंद ले रहे हैं।

जीतने वाली टीम को मिलेगा अच्छा इनाम
टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स (महाराष्ट्र), द्रविड़ चोला रॉकर्स (दक्षिण भारत), सरदार वल्लभभाई पटेल लायंस (गुजरात), रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स (उत्तर प्रदेश), अहिल्या माता गार्जियंस (मध्य प्रदेश), इंद्रप्रस्थ किंग्स (दिल्ली), चंद्रशेखर आज़ाद थंडर्स (उत्तराखंड) और महाराणा प्रताप रणबांकुरे (राजस्थान)। विजेता टीम को ₹31 लाख दिए जाएंगे तो वहीं उपविजेता को ₹15 लाख का इनाम मिलेगा। मैन ऑफ द सीरीज़ को ब्रांड न्यू कार, जबकि ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं को एक-एक बाइक दी जाएगी। इसके अलावा हर मैच में मैन ऑफ द मैच को ₹21,000 और प्रत्येक खिलाड़ी को ₹11,000 की राशि प्रदान की जा रही है। पहले ही सीजन में मिले जबरदस्त समर्थन ने SPL को युवा खिलाड़ियों के लिए एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित कर दिया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!