Edited By Rahul Rana,Updated: 04 Dec, 2025 08:43 AM

इंटरनेट की हवा अभी 19 मिनट वाले MMS से थमी भी नहीं थी कि एक और वीडियो ने माहौल और गरमा दिया है। सोशल मीडिया पर नई क्लिप इतनी तेजी से फैल रही है कि लोग इसे उसी विवाद से जोड़कर तरह-तरह की कहानियाँ गढ़ने लगे हैं। लेकिन क्या ये नया वीडियो सच में उसी...
नेशनल डेस्क: इंटरनेट की हवा अभी 19 मिनट वाले MMS से थमी भी नहीं थी कि एक और वीडियो ने माहौल और गरमा दिया है। सोशल मीडिया पर नई क्लिप इतनी तेजी से फैल रही है कि लोग इसे उसी विवाद से जोड़कर तरह-तरह की कहानियाँ गढ़ने लगे हैं। लेकिन क्या ये नया वीडियो सच में उसी मामले का हिस्सा है या फिर यह भी अफवाहों की एक और उड़ान? चलिए जानते हैं पूरा सच।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से एक कथित 19 Minute Viral MMS ऐसा तूफ़ान बन गया है कि लोग बिना सच्चाई जांचे किसी भी चेहरे को उससे जोड़ दे रहे हैं। वायरल होने की रफ्तार ने हालात इस कदर बिगाड़ दिए कि कुछ मासूम लोग अचानक ही आरोपों और कमेंट्स की मार झेलने लगे।
बिना वजह विवाद में घसीटी गई एक लड़की
वायरल वीडियो की चर्चा बढ़ते ही एक कंटेंट क्रिएटर लड़की को यूजर्स ने गलती से उसी वीडियो की लड़की मान लिया। उसके सोशल मीडिया पर बेहिसाब कमेंट आने लगे। जब उसने नाराज़ होकर सफाई दी, तभी भ्रम टूटा कि उसका इस विवाद से कोई संबंध ही नहीं।
Sweet Zannat पर भी अचानक बढ़ी नज़रें
भीड़ का शक यहीं नहीं रुका। कुछ लोगों ने Sweet Zannat को भी उसी विवाद से जोड़ दिया। सोशल मीडिया पर उसके प्रोफाइल की ट्रैफिक एकदम बढ़ गई। यह तक कहा गया कि उसने पिछले 24 घंटों में कई नए वीडियोज डालकर सबको चौंका दिया।
पुरानी मारपीट वाली क्लिप को MMS विवाद से गड्डमड्ड कर दिया
इस ड्रामे के बीच एक पुराना वीडियो फिर से वायरल कर दिया गया, जिसमें एक लड़के को सड़क पर लोगों द्वारा पीटा जा रहा है। सोशल मीडिया ने तुरंत मान लिया कि यही वही युवक है जो MMS में दिख रहा था। लेकिन सच यह है—वह वीडियो पूरी तरह अलग घटना की क्लिप है। भीड़ ने उसे बस ट्रेंड के साथ जोड़कर वायरल कर दिया।
दूसरी हमशक्ल लड़की की किस्मत भी उलट-पुलट
एक और युवा लड़की, जो कथित वीडियो की अभिनेत्री जैसी दिखती है, उसकी जिंदगी इस अफवाह के बाद पूरी तरह बदल गई। लोग उसके पुराने वीडियोज तक छानने लगे और झूठे आरोपों ने उसकी इमेज पर बुरा असर डाला।
Deepfake होने की आशंका पर भी चर्चाएं तेज
इस पूरे विवाद के बीच कई यूजर्स का दावा है कि 19 मिनट वाला वीडियो असली नहीं बल्कि Deepfake या AI आधारित फुटेज हो सकता है। हालांकि यह केवल सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं हैं, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।