Edited By Radhika,Updated: 27 Feb, 2026 05:55 PM

मार्च के पहले हफ्ते में होली का त्योहार मनाया जाने वाला है। ऐसे में बैंकों और स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली हैं। हालांकि ये छुट्टियां अलग- अलग स्थान के आधार पर रहेंगी। ये छुट्टियां 28 फरवरी से 4 मार्च तक रहने वाली हैं। ऐसे में आपको बैंक का काम...
Bank Holiday 2026: मार्च के पहले हफ्ते में होली का त्योहार मनाया जाने वाला है। ऐसे में बैंकों और स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली हैं। हालांकि ये छुट्टियां अलग- अलग स्थान के आधार पर रहेंगी। ये छुट्टियां 28 फरवरी से 4 मार्च तक रहने वाली हैं। ऐसे में आपको बैंक का काम करवाने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। डिटेल में जानते हैं कि कौन से दिन कहां पर छुट्टी रहेगी?
बैंकों में छुट्टियों का शेड्यूल
RBI के कैलेंडर के अनुसार, कल यानी 28 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके ठीक बाद 1 मार्च को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है।
2 मार्च को होलिका दहन पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे, हालांकि देश के अन्य हिस्सों में बैंकिंग कामकाज सामान्य रहेगा।
3 मार्च (धुलंडी/डोल जतरा): दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।
4 मार्च (मुख्य होली): इस दिन चंडीगढ़, अहमदाबाद, लखनऊ और रांची सहित देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक अवकाश रहेगा।
स्कूलों में 4 दिनों का अवकाश
विद्यार्थियों के लिए भी राहत की खबर है। देशभर के अधिकांश स्कूलों में 1 मार्च से 4 मार्च तक लगातार छुट्टी रहेगी। जहाँ 1 मार्च को रविवार है, वहीं 2 मार्च से लेकर 4 मार्च तक होलिका दहन और रंगों की होली के कारण शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
डिजिटल सेवाएं रहेंगी बहाल
भले ही बैंकों की शाखाएं बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को लेनदेन में दिक्कत नहीं आएगी। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई (UPI) जैसी ऑनलाइन सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। इसके अलावा एटीएम (ATM) से कैश निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।