Aaj Ka Good Luck (13th July 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 13 Jul, 2026 05:31 AM

aaj ka good luck

मेष राशि वालों के लिए नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल तनाव मुक्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मेष राशि वालों के लिए नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल तनाव मुक्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स खेलने कूदने में समय व्यतीत करेंगे। शाम को घर पर मेहमान आ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

गुडलक उपाय- किसी जरूरतमंद को अन्न का दान करें। 

वृष राशि वालों ऑफिशियल कामों में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव पार्टनर आपकी किसी बात का बुरा मान सकता है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। बच्चे खेलते समय सावधानी बरते, चोट लग सकती हैं। सेहत उत्तम रहेगी।

गुडलक उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें। 

मिथुन राशि वालों कपड़ों के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। आर्थिक तंगी रहेगी। निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। सेहत की बात करें तो कमर दर्द तकलीफ दे सकता है।

गुडलक उपाय- किसी को अशब्द न बोलें। 

कर्क राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक लाभ होगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

गुडलक उपाय- घर के मंदिर में प्रणाम करें। 

सिंह राशि वालों कार्यक्षेत्र में पेपर संबंधी कार्यों को सावधानी करें। कोई आपका फायदा उठा सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान दें। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। शाम को मित्रों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

गुडलक उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें। 

कन्या राशि वालों व्यवसाय संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। जो लोग पारिवारिक बिजनेस से जुड़े है, उनको मुनाफा हो सकता है। अपने घर की बातें किसी को न बताएं। कोई गलत फायदा उठा सकता है। पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखम बनाकर रखेगा। सेहत ठीक रहेगी।

गुडलक उपाय- विष्णु जी के मंत्रों का जप करें।

तुला राशि वालों करियर से जुड़ी नई योजनाएं फायदेमंद साबित होगी। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अविवाहितों के लिए शादी के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आ रही गलतफहमियां दूर होंगी। सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।

गुडलक उपाय- शाम के समय घर में झाड़ू न लगाएं। 

वृश्चिक राशि वालों मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में नई चुनौतियां सामने आएंगी। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

गुडलक उपाय- शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें। 

धनु राशि वालों ऑफिस में कार्यप्रणाली में कई नए बदलाव कर सकते हैं। सहकर्मियों की गतिविधियों पर ध्यान में रखें। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रेहगा।

गुडलक उपाय- घर के बुज़ुर्गों की सेवा करें। 

मकर राशि वालों आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। करियर के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। आपका व्यवहार दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित कर सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है।  अपने सेहत के प्रति सावधान रहें।

गुडलक उपाय- मां लक्ष्मी के नामों का जाप करें। 

कुंभ राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नए लोगों के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जीवनसाथी के साथ घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

गुडलक उपाय- पक्षियों को दाना डालें। 

मीन राशि वालों नौकरी और बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं।बिजनेस में किसी काम को लेकर लापरवाही न बरतें। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा संबंधी कोशिशों के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। शाम को सिर दर्द व  माइग्रेन जैसी समस्या रह सकती हैं।

गुडलक उपाय-  शिव-पार्वती की पूजा करें। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!