Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Sep, 2026 10:07 AM

Aaj Ka Panchang: 5 सितम्बर 2026, शनिवार भाद्रपद कृष्ण तिथि नवमी (रात 9.54 तक) तथा तदोपरांत तिथि दशमी
Aaj Ka Panchang: 5 सितम्बर 2026, शनिवार भाद्रपद कृष्ण तिथि नवमी (रात 9.54 तक) तथा तदोपरांत तिथि दशमी
विक्रमी सम्वत् : 2083, भाद्रपद प्रविष्टे 20, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1948, दिनांक: 14 (भाद्रपद), हिजरी साल 1448, महीना रबि-उल-अव्वल, तारीख 22, सूर्योदय: प्रात: 6.10 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.43 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: मृगशिर (रात 9.31 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र आर्द्रा, योग: वज्र (दोपहर 12.47 तक) तथा तदोपरांंत योग सिद्धि, चंद्रमा: वृष राशि पर (प्रात: 10.19 तक) तथा तदोपरांत मिथुन राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: नन्दोत्सव (नंदगांव, मथुरा), श्री गुग्गा नवमी, मेला गुग्गा जाहिर पीर (नकोदर), मेला गुग्गा नवमी (बिलासपुर), मेला गोगा मेड़ी, श्री गंगानगर (राजस्थान), अध्यापक दिवस।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य सिंह में
चन्द्रमा वृष में
मंगल मिथुन में
बुध सिंह में
गुरु कर्क में
शुक्र तुला में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में
