आपका राशिफल- 10 सितंबर, 2025

Edited By Updated: 10 Sep, 2025 07:28 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए कार्यस्थल पर आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी करीबी से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए कार्यस्थल पर आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी करीबी से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी भी तरह की बहस से दूर रहें। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। परिवार के साथ समय बिताने से चल रहा मतभेद खत्म हो जाएगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के योग हैं। आज किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।  कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। प्रेमी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज हल्की थकावट महसूस हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझाव सही साबित हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आपको धैर्य से काम लेने की ज़रुरत है। घर पर शादी की बात कर सकते हैं। घर खर्च बढ़ सकता है, नियंत्रण रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी के व्यापार में निवेश करने से पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। बच्चों को सफलता मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज घर से बाहर जाने से पहले माता पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं तो बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। संतान की सेहत खराब हो सकती है, ख्याल रखें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यस्थल में आपके काम की  प्रशंसा हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकता है। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को  कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। युवा आज काम पर ध्यान दें और अनावश्यक बातों में समय बर्बाद न करें। किसी करीबी से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।  सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बच्चे किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर मिल सकता है। बिना सोचे समझे निवेश करने से बचें। आज हल्की बुखार हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने से पहले पिता से सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें।

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!