आपका राशिफल- 19 अक्टूबर, 2025

Edited By Updated: 19 Oct, 2025 07:08 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार या नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। नया काम शुरू करने में  किसी मित्र से सहयोग प्राप्त हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पैसों का निवेश करने से पहले किसी अपने से सलाह कर लें। विद्यार्थियों को  कोई सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बाहर का खाने से परहेज़ रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज नई जिम्मेदारियां आपके हिस्से आ सकती है। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखने की ज़रुरत है। सिंगल जातक आज किसी खास से अपने मन की बात बोल सकते हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है।आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। आज अपने क्रोध पर संतुलन बना कर रखें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापार में थोड़ा सावधानी से काम लेने की ज़रुरत है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आपका ध्यान आर्थिक मामलों पर रहेगा। बिज़नेस करने वाले जातकों के लिए नए सौदे लाभदायक साबित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। नौकरीपेशा जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। घर में किसी बड़े के साथ बहस हो सकती है। खांसी जुकाम परेशान कर सकता है,सेहत का ख्याल रखें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी पुराने निवेश या कार्य से लाभ मिल सकता है। कामकाज में परिवार से सहयोग मिल सकता है। समाज में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। व्यापार के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण बना कर रखें। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। माता पिता की सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। अगर कोई बात परेशान कर रही हो तो किसी करीबी से बात शेयर ज़रुर करें। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। कामकाज और परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!