Edited By Sarita Thapa,Updated: 13 Jul, 2026 08:56 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक साबित हो सकता है। आज व्यापार के चलते किसी वरिष्ठ से संपर्क बन सकता है, जिसका आने वाले समय में लाभ मिल सकता है।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक साबित हो सकता है। आज व्यापार के चलते किसी वरिष्ठ से संपर्क बन सकता है, जिसका आने वाले समय में लाभ मिल सकता है। किसी पार्टी में शामिल होने का मौका मिल सकता है। खर्चों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। आज किसी भी प्रकार के भारी सामान को न उठाएं, कमर में दर्द हो सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतुलित रहेगा। कारोबार में किसी नई योजना पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में विश्वास और भी मजबूत होगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर नियमित दिनचर्या अपनाएं।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। अगर आप किसी रिश्ते में हैं और विवाह करना चाहते हैं, तो घर पर बात कर सकते हैं। घर की ज़रूरतों पर पैसे खर्च हो सकते हैं, बस फालतू के खर्च से बचें। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार से जुड़े कामकाज में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। खानपान में संतुलन बनाए रखें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रभावशाली रहेगा। आपके नेतृत्व कौशल की कार्यस्थल पर सराहना हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन नई दिशा देगा। दांपत्य जीवन में आपसी समझ और बेहतर होगी। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सफलताएं लेकर आ सकता है। युवा जिन कार्यों को पूरा करने के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, वे आज पूरा हो सकता है। किसी तीसरे की बातों का असर अपने प्रेम जीवन पर न पड़ने दें। व्यापार में नई तकनीक अपनाने से लाभ मिलने के योग हैं। आज अपनी मानसिक शांति पर ज्यादा ध्यान दें, बेहतर महसूस करेंगे।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। किसी करीबी से मिली सलाह भविष्य में काम आएगी। आज किसी भी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचें, नहीं तो समस्या पैदा हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रह सकता है। नौकरी में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा हो सकती है। किसी नए निवेश से जुड़े अवसर पर विचार कर सकते हैं। अगर आपको किसी पर क्रश है तो अपने दिल की बात बोलने का विचार कर सकते हैं। आज पैरों में दर्द महसूस हो सकती है, ख्याल रखें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए आशाजनक रहेगा। रुका हुआ सरकारी कार्य आगे बढ़ सकता है। व्यापार में किसी नए ग्राहक से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ने से नई जान-पहचान बनेगी। खानपान पर खास ध्यान देने की ज़रूरत है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है। घर में विवाह योग्य जातकों को रिश्ता आ सकता है। लव लाइफ में चल रहा तनाव आज खत्म हो जाएगा। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। व्यापार में नए संपर्क भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रेरणादायक रहेगा। बेरोज़गार लोगों को किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर आ सकता है। किसी प्रियजन के साथ समय बिताकर मन को सुकून मिलेगा। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर उठाया गया कदम लाभ देगा। पर्याप्त नींद लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।