Daily horoscope : जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन? देखिए राशिफल
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Aug, 2026 07:38 AM

मेष : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए कोशिश करेंगे उसमें कुछ न कुछ
मेष : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए कोशिश करेंगे उसमें कुछ न कुछ कामयाबी मिलेगी, शुभ कामों में ध्यान।
वृष: डिस्टर्ब तथा अशांत मन के कारण आप किसी भी नए काम को हाथ में लेने की हिम्मत न कर सकेंगे, सफर भी न करें।
मिथुन: इरादों में मजबूती, धार्मिक एवं सामाजिक कामों में ध्यान, वैसे हर फ्रंट पर बेहतरी होगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।
कर्क : जमीनी अदालती कामों के लिए सितारा बेहतर, कोशिश करने पर न सिर्फ कामयाबी ही मिलेगी, बल्कि पैठ भी बढ़ेगी।
सिंह : आम सितारा मजबूत जो आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव-इफैक्टिव रखेगा।
कन्या : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने, अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, भागदौड़ करने पर कामकाजी प्लानिंग भी अच्छा नतीजा देगी।
तुला: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कामयाबी साथ देगी, मगर शीत वस्तुएं परहेज के साथ यूज करें।
वृश्चिक: चूंकि आम सितारा कमजोर है, इसलिए न तो किसी पर ज्यादा भरोसा करें और न ही उधारी में फंसें।
धनु : टीचिंग, कोचिंग, प्रकाशन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में अच्छा लाभ मिलेगा।
मकर: किसी अफसर का सॉफ्ट रुख आपकी किसी प्रॉब्लम को सुलझाने में हैल्पफुल हो सकता है।
कुंभ: आम सितारा प्रबल, जो आपके कदम को दूसरों पर हावी, प्रभावी तथा इफैक्टिव रखेगा।
मीन : पेट के मामले में लापरवाह न रहें, बद परहेजी से भी बचें, सफर भी परेशानी वाला होगा, मगर आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।