Amarnath Yatra 2026 News : बाबा बर्फानी की राह फिर हुई कठिन, हेलीकॉप्टर रोक से बढ़ी श्रद्धालुओं की मुश्किलें

Edited By Updated: 04 Jun, 2026 12:45 PM

amarnath yatra 2026 news

यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है और 28 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगी। बाबा बर्फानी के दर्शन की आस लगाए बैठे लोगों के लिए एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से इस बार भी हवाई यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा...

Amarnath Yatra 2026 News : यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है और 28 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगी। बाबा बर्फानी के दर्शन की आस लगाए बैठे लोगों के लिए एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से इस बार भी हवाई यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इस बार भी अमरनाथ यात्रा 2026 पर जाने वाले श्रद्धालुओं को हवाई सफर की सहूलियत नहीं मिलेगी। इस खबर से जहां सुरक्षा एजेंसियों को राहत मिल रही है, वहीं इस यात्रा पर जाने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुझ रहे लोगों का भारी निराशा का समाना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

प्रशासन ने यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले यानी 1 जुलाई को यात्रा अवधि के लिए पूरे रूट को नो-फ्लाइंग जोन'घोषित कर दिया है। हेलीकॉप्टर सेवा न होने की वजह से बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को थोड़ी मुश्किल आ सकती है। अब श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए पैदल ट्रैक, घोड़े-खच्चर या पालकी की सेवाओं पर ही निर्भर रहना होगा।

केदारनाथ-बद्रीनाथ में टूटा रिकॉर्ड
एक तरफ जहां अमरनाथ यात्रा को लेकर कड़े नियमों की तैयारी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ केदारनाथ और बद्रीनाथ में इस साल भक्तों की संख्या ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। कपाट खुलने के शुरुआती 35 दिनों के भीतर ही अकेले केदारनाथ धाम में 9 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर पर माथा टेक चुके हैं। प्रतिदिन 30,000 से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ के कारण देवभूमि उत्तराखंड में व्यवस्थाएं संभालने के लिए बहुत भारी परेशानी का सामना करना पड़  रहा है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!