Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Mar, 2026 05:10 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को आज
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को आज उनकी मेहनत और ईमानदारी के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियों में कुछ वृद्धि हो सकती है, लेकिन आप उन्हें समझदारी और संतुलन के साथ निभाने में सक्षम रहेंगे।
उपाय- पूर्व की ओर 10–15 मिनट ध्यान करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन कुछ चुनौतियों से भरा हुआ रहेगा। आज रुपए पैसे के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है, बिना जांच-पड़ताल के किसी पर भरोसा न करें और आर्थिक निर्णय सोच-समझ कर लें।
उपाय- सार्वजनिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम या जिम्मेदारी मिलने से आपका मन अत्यंत प्रसन्न और संतुष्ट रहेगा। जिस अवसर की आप प्रतीक्षा कर रहे थे, वह अवसर आज आपके हाथ में आएगा, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह दोनों में वृद्धि होगी।
उपाय- मंदिर में हलवे का प्रसाद बांटें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। जो लोग उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, आज उन्हें निराश का सामना नहीं करना पड़ेगा, आज उनको उनके प्रयासों का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना बन रही है।
उपाय- ख़राब विद्युत का सामान घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज कुछ प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिनके मार्गदर्शन से आपके भविष्य के रास्ते और स्पष्ट होंगे। आज पैतृक संपत्ति से संबंधित किसी कार्य में रुकावट या उलझन सामने आ सकती है, जिससे मानसिक चिंता बढ़ेगी।
उपाय- हरा धनिया, हरी मूंग दाल, पालक, सेब, हरी सब्जियां खाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आपका आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा और आपका मन पूजा-पाठ, ध्यान या धार्मिक गतिविधियों में अधिक लगेगा, जिससे आंतरिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा।
उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परिवार के सदस्यों को आपकी आवश्यकता अधिक महसूस होगी और आप उनके प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे, इससे घर में आपका सम्मान और बढ़ेगा। पीठ या घुटनों का दर्द आज आपको परेशान करेगा।
उपाय- ध्यान/मेडिटेशन करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में मनोवांछित स्थान पर ट्रांसफर होने की संभावना है, जो आपके करियर के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। यह परिवर्तन आपके लिए नई ऊर्जा, अवसर और बेहतर कार्य वातावरण लेकर आएगा, जिससे भविष्य की योजनाओं को साकार करने में सहायता मिलेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आपको लाभ या राहत मिलने की संभावना है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। कारोबार की दिशा में सकारात्मक प्रगति देखने को मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को नई नौकरी, पदोन्नति या बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
उपाय- भाइयों का ध्यान रखें और उनके साथ अच्छे संबंध रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in