आज का राशिफल 8 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 08 Mar, 2026 05:10 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यवसाय से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य समय

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यवसाय से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा करना अत्यंत जरूरी रहेगा। जो काम पहले से लंबित हैं या जिनकी समय सीमा निकट है, उन्हें प्राथमिकता दें। अनुशासन और सतर्कता बनाए रखें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आगे चलकर अनावश्यक दबाव और तनाव बढ़ा सकती है।
उपाय- गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि उच्च अधिकारियों के साथ काम को लेकर अनबन या विचारों में मतभेद संभव है। ऐसी परिस्थिति में संयम और विनम्रता बनाए रखना ही बुद्धिमानी होगी।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के किसी बड़े-बुजुर्ग को श्वास संबंधी समस्या या स्वास्थ्य में अचानक गिरावट महसूस होगी, इसलिए उनकी सेहत के प्रति सतर्क रहें और आवश्यक होने पर तुरंत चिकित्सीय सलाह लें। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
उपाय- हल्दी का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पारिवारिक संबंधों को अहंकार की वजह से कमजोर न होने दें, क्योंकि रिश्तों की नींव विश्वास और समझ पर टिकी होती है। आज किसी भी गैरकानूनी या संदिग्ध गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें। सही, नैतिक और जिम्मेदार रास्ता अपनाएं, ताकि छोटी लापरवाही भविष्य में बड़ी परेशानी न बन सके।
उपाय- धूम्रपान न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। भाई-बहनों के साथ किसी छोटी सी गलतफहमी या संचार की कमी के कारण संबंधों में खटास आने की आशंका है। बेहतर होगा कि मन में बात रखने के बजाय खुलकर चर्चा करें, ताकि गलत धारणाएं दूर हो सकें और रिश्तों की मधुरता बनी रहे।
उपाय- ख़राब घड़ी घर में न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। काम की अधिकता के कारण आपको घर पर भी कार्यालय का काम निपटाना पड़ेगा, जिससे निजी समय प्रभावित होगा और परिवार के साथ उचित समय नहीं व्यतीत कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन में तालमेल की कमी दिखाई दे सकती है।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नई गतिविधियों या नए निवेश की शुरुआत आज टालना ही बेहतर रहेगा। वर्तमान परिस्थितियां जल्दबाजी नहीं, बल्कि गहन सोच, धैर्य और सावधानी की आवश्यकता है। हर निर्णय को परख कर ही आगे बढ़ें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की आर्थिक या मानसिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कारोबार में किसी नयी मशीन के आने से प्रोडक्शन में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज अच्छी नौकरी मिलने की सम्भावना है। संतान के विवाह को लेकर आज कोई अच्छा रिश्ता आएगा। वाहन चलाते समय गति को नियंत्रण में रखें।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में यदि कोई विपरीत परिस्थिति सामने आती है, तो सबसे अधिक आवश्यक होगा कि आप अपने गुस्से और जिद पर नियंत्रण रखें क्योंकि आवेश में आकर लिया गया निर्णय स्थिति को और अधिक जटिल बना सकता है, इसलिए हर बात को धैर्यपूर्वक सुनें और शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!