Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Mar, 2026 05:10 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं, जिनका सही
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं, जिनका सही उपयोग करने पर भविष्य में बेहतर आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनेगी। आज वैवाहिक जीवन में किसी व्यक्तिगत कारण को लेकर पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक या मतभेद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- ताम्बे के बर्तन मंदिर में दान करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल और सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में राहत महसूस होगी। माता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा। जिम्मेदारियों के बढ़ने के कारण दिन भर व्यस्तता और थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, लेकिन यदि आप धैर्य और लगन के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे, तो परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होती जाएंगी।
उपाय-घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज व्यवसाय में नई योजनाओं या बड़े बदलावों की बजाय वर्तमान कार्यों को मजबूत करना ही इस समय समझदारी होगी। विशेष रूप से किसी यात्रा से जुड़े कार्यों को आज के लिए स्थगित करना बेहतर रहेगा, क्योंकि इस दिशा में लगाया गया समय और पैसा अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाएगा।
उपाय- खोटे सिक्के घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहने की संभावना है। यदि आप किसी साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो उससे अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। साझेदारों के साथ तालमेल और समझदारी से किए गए निर्णय आपके व्यापार की प्रगति में सहायक सिद्ध होंगे।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में आज आपकी जिम्मेदारियों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आप घर-परिवार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी करेंगे और परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं को समझने का प्रयास करेंगे। इससे घर का वातावरण अधिक संतुलित और सुखद बना रहेगा।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगायें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज व्यवसाय में साझेदार के साथ छोटी- छोटी बातों पर विचारों का टकराव संभव है, जिससे कुछ समय के लिए वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण महसूस हो सकता है। हालांकि यह स्थिति अधिक समय तक नहीं रहेगी। यदि आप धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तथा एक दूसरे की बातों को समझने का प्रयास करेंगे, तो परिस्थितियां जल्दी ही सामान्य हो जाएंगी।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति के साथ विचारों का आदान-प्रदान करना आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक साबित हो सकता है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से आपको नई दिशा और बेहतर समझ मिलेगी, जिससे आप अपने कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा कर पाएंगे।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आर्थिक मामलों में आज सफलता मिलेगी, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में पहले की तुलना में सुधार देखने को मिलेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा, जिससे रिश्ते में मधुरता और स्थिरता बनी रहेगी।
उपाय- भाइयों का ध्यान रखें और उनके साथ अच्छे संबंध रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in