आज का राशिफल 2 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 02 Nov, 2026 05:11 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की सम्भावना हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। संतान की संगति और गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत...

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की सम्भावना हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। संतान की संगति और गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। बच्चों के मित्रों, दिनचर्या और व्यवहार में होने वाले बदलावों को समझने का प्रयास करें। समय समय पर उनके साथ खुलकर बातचीत करें और जरूरत के अनुसार काउंसलिंग के माध्यम से उचित मार्गदर्शन दें।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज कारोबार में जल्दबाजी करने की आदत और अहंकार के कारण आप कुछ कठिन निर्णय लेने से पीछे हट सकते हैं। ऐसी स्थिति में भावनाओं में बहकर कोई कदम उठाने के बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी रहेगा। व्यावसायिक चुनौतियों का सामना धैर्य और समझदारी से करें। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाए रखने से परिस्थितियों को बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज विवाह योग्य संतान के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आने की संभावना है। परिवार में विवाह से जुड़ी चर्चाएं आगे बढ़ेंगी और किसी योग्य परिवार के साथ संबंध तय करने का अवसर मिलेगा। आपसी सहमति और समझदारी से लिया गया निर्णय आगे चलकर सुखद परिणाम देगा।
उपाय- पीला रूमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। पुरानी बीमारी दोबारा उभरने की आशंका है, इसलिए लापरवाही न करें। अपनी दिनचर्या संतुलित रखें और स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। यदि पुराने लक्षण दोबारा दिखाई दें, तो समय रहते चिकित्सक से परामर्श लें।
उपाय- जौ दूध में धोकर जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक मामले में सभी पहलुओं पर विचार करें और दूरगामी परिणामों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें, लेकिन दूसरों के अनुभव और सुझावों को भी महत्व दें। सही समय पर लिया गया व्यावहारिक निर्णय आपको नुकसान से बचाने के साथ साथ प्रगति के नए अवसर प्रदान करेगा।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र ना रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। जोखिम भरी संपत्ति या ऐसी योजनाओं में निवेश करने से बचें, जिनके बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध न हो। किसी भी निवेश से पहले उसके संभावित लाभ, जोखिम और कानूनी पहलुओं की जांच करें। जल्दबाजी में धन लगाने के बजाय अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय लें।
उपाय- कपूर की टिक्की जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज बनते हुए कामों में किसी अनजान व्यक्ति के हस्तक्षेप के कारण कुछ रुकावटें आएगी। इससे आपके कार्यों में देरी होने और मन में असंतोष पैदा होने की आशंका रहेगी। इसलिए अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर स्वयं नजर रखें और जरूरी जानकारियां हर किसी के साथ साझा करने से बचें। किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय उसकी बातों और इरादों को अच्छी तरह समझने का प्रयास करें।
उपाय- काले सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कारोबार में अनावश्यक गतिविधियों और बिना योजना के किए गए खर्चों के कारण आर्थिक नुकसान होगा। इसलिए अपने समय और धन का सही उपयोग करें। व्यावसायिक योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रखें और ऐसे कार्यों से बचें, जिनसे कोई विशेष लाभ मिलने की उम्मीद न हो। आय व्यय का नियमित हिसाब रखें तथा किसी भी नए काम में संसाधन लगाने से पहले उसके लाभ और नुकसान का आकलन अवश्य करें।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में भाइयों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर तनाव की स्थिति बनेगी। आपसी बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी भी मुद्दे को अनावश्यक रूप से बढ़ाने से बचें। दूसरों के विचारों को समझने का प्रयास करें तथा मतभेद होने पर शांतिपूर्वक समाधान निकालें। आपसी सम्मान और समझदारी बनाए रखने से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और पारिवारिक वातावरण को सुखद रखा जा सकेगा।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!