Ayodhya Ram Mandir: जय श्री राम की गूंज के साथ अयोध्या में गूंजेगा इतिहास, PM मोदी करेंगे ध्वजारोहण

Edited By Updated: 12 Nov, 2025 07:23 AM

ayodhya ram mandir

Ayodhya Ram Mandir: राम नगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। भव्य राम मंदिर में प्रभु श्री रामलला के विराजमान होने के बाद, अब मंदिर निर्माण की पूर्णता की औपचारिक घोषणा एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक घटना के साथ होने जा रही है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ayodhya Ram Mandir: राम नगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। भव्य राम मंदिर में प्रभु श्री रामलला के विराजमान होने के बाद, अब मंदिर निर्माण की पूर्णता की औपचारिक घोषणा एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक घटना के साथ होने जा रही है। 25 नवंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं अयोध्या पहुंचकर, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के 161 फीट ऊंचे मुख्य शिखर पर भगवा धर्म ध्वज फहराएंगे। यह अवसर न केवल राम भक्तों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने वाला एक नया अध्याय होगा।

Security Arrangements भव्य तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था

योगी सरकार इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को दीपावली से भी ज्यादा भव्यता के साथ मनाने की तैयारी कर रही है। पूरी राम नगरी को सजाया-संवारा जा रहा है।

नगर निगम की टीमें दिन-रात साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण में जुटी हैं। प्रमुख मार्गों की मरम्मत की जा रही है, घाटों पर रंग-रोगन किया जा रहा है और सड़क किनारे पौधारोपण के साथ फूलों के गमले सजाए जा रहे हैं। सरयू तट को भी स्वर्णिम रूप दिया जा रहा है।

इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के अनुसार, करीब सात से आठ हजार विशिष्ट अतिथि, जिनमें प्रमुख संत-महंत, धर्माचार्य और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं, समारोह का हिस्सा बनेंगे।

देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं को इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनाने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।

राम जन्मभूमि परिसर में 200 फुट चौड़ी विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। शहर के रामपथ तिराहा, सहादतगंज, लता मंगेशकर चौक और राम की पैड़ी सहित 30 से अधिक प्रमुख स्थानों पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीनें लगाई जाएंगी। कार्यक्रम का दूरदर्शन सहित प्रमुख टेलीविजन चैनलों और डिजिटल मंचों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

धाध्वजारोहण से पहले, 21 से 25 नवंबर तक पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान चलेगा, जिसमें रामचरितमानस पाठ, श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पारायण और वैदिक हवन शामिल होंगे। 108 आचार्य ये अनुष्ठान संपन्न कराएंगे।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!