Ayodhya Ram Mandir News : खत्म होगा पास का झंझट, सीधे मिलेगी राम दरबार में एंट्री ! जानें अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला

Edited By Updated: 28 Feb, 2026 09:03 AM

ayodhya ram mandir news

अयोध्या के रामजन्मभूमि परिसर से एक बहुत बड़ी और सुखद खबर सामने आ रही है। राम मंदिर ट्रस्ट अब एक ऐसी योजना पर विचार कर रहा है जिससे आम श्रद्धालुओं का दर्शन अनुभव और भी सुगम और सरल हो जाएगा।

Ayodhya Ram Mandir News : अयोध्या के रामजन्मभूमि परिसर से एक बहुत बड़ी और सुखद खबर सामने आ रही है। राम मंदिर ट्रस्ट अब एक ऐसी योजना पर विचार कर रहा है जिससे आम श्रद्धालुओं का दर्शन अनुभव और भी सुगम और सरल हो जाएगा। अभी तक रामलला के मुख्य दर्शन के साथ-साथ परिसर के अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए पास की अनिवार्यता पर चर्चा होती रही है। लेकिन अब श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस पास की बाध्यता को पूरी तरह समाप्त करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

क्या है ट्रस्ट की नई योजना ?
ट्रस्ट का उद्देश्य है कि अयोध्या आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु केवल मुख्य गर्भगृह ही नहीं, बल्कि परिसर में नवनिर्मित सभी 14 सहायक मंदिरों के भी दर्शन कर सके। वर्तमान में सुगम दर्शन या विशेष आरती के लिए पास की आवश्यकता होती है, जिससे सीमित संख्या में ही लोग ऊपर के तलों तक पहुंच पाते हैं। ट्रस्ट अब ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश में है जिससे सामान्य कतार में लगा भक्त भी बिना किसी अतिरिक्त पास के पूरे परिसर का भ्रमण कर सके। माना जा रहा है कि चैत्र नवरात्रि 2026 के शुभ अवसर से इन नए नियमों को लागू किया जा सकता है, ताकि पर्व के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके।

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की चुनौती
ट्रस्ट के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि रोजाना आने वाले 1 से 2 लाख श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से सहायक मंदिरों तक कैसे पहुंचाया जाए। इसके लिए Exit Routes और प्रवेश द्वारों को और अधिक चौड़ा और सुगम बनाया जा रहा है। लिफ्ट और सीढ़ियों की क्षमता का आकलन किया जा रहा है ताकि बुजुर्गों और दिव्यांगों को कोई परेशानी न हो।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!