अयोध्या राम मंदिर चोरी: हिंदू विरोधी ताकतों की बड़ी साजिश, आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले का फूटा गुस्सा, दोषियों के लिए मांगी कठोरतम सजा

Edited By Updated: 04 Jul, 2026 01:34 PM

ayodhya ram mandir

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में दानपात्रों से चोरी पर RSS सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने जताया आक्रोश। उन्होंने इसे हिंदू विरोधी ताकतों की साजिश बताते हुए दोषियों को सख्त सजा देने और मंदिर प्रबंधन में सुधार की मांग की है।

नई दिल्ली (एजैंसी): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबोले ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की घटना ने पूरे समाज की भावनाओं और आस्था को ‘गहरी ठेस’ पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि ‘हिंदू विरोधी और राष्ट्रविरोधी ताकतें’ इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का फायदा उठाकर हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने पूरे हिंदू समाज से भी अपील की कि वह ‘इस कठिन समय’ में धैर्य और संयम बनाए रखे ताकि इस तरह की सभी ‘साजिशों’ को विफल किया जा सके। 

होसबोले ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘अयोध्या स्थित श्रीराम लला मंदिर में रखे दानपात्रों से चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे समाज और रामभक्तों की भावनाओं तथा आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है।’ उन्होंने कहा, ‘इस घटना से हम सभी बहुत दुखी और आक्रोशित हैं।’  होसबोले ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत पूरे हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि वह इस ‘अत्यंत निंदनीय’ घटना को असाधारण मामला मानते हुए मंदिर के प्रबंधन और संचालन में मौजूद सभी कमियों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि यह इसलिए ‘बहुत महत्वपूर्ण’ है ताकि अयोध्या के राम मंदिर के प्रति करोड़ों रामभक्तों की आस्था और श्रद्धा अटूट तथा अडिग बनी रहे। 

होसबोले ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के ‘आग्रहपूर्वक निवेदन’ पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (एस.आई.टी.) का गठन कर उसकी अनुशंसा पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!