Edited By Sarita Thapa,Updated: 05 Jul, 2026 10:17 AM

अयोध्या (उ.प्र.) (इंट.): राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच पूर्व केंद्रीय गृह सचिव एस. लक्ष्मी नारायण ने दावा किया है कि उन्होंने अपनी पत्नी सरस्वती संग अप्रैल 2024 में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सोने की परत चढ़ी रामचरितमानस भेंट की थी, जो...
अयोध्या (उ.प्र.) (इंट.): राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच पूर्व केंद्रीय गृह सचिव एस. लक्ष्मी नारायण ने दावा किया है कि उन्होंने अपनी पत्नी सरस्वती संग अप्रैल 2024 में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सोने की परत चढ़ी रामचरितमानस भेंट की थी, जो अब मंदिर परिसर में दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि करीब 147 किलोग्राम वजनी और लगभग 4.5 से 5 करोड़ रुपए मूल्य की इस रामचरितमानस में करीब 800 ग्राम सोने का उपयोग किया गया था। इसे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए कुछ समय तक रखा गया, लेकिन बाद में हटा दिया गया।
उनका आरोप है कि इस संबंध में ट्रस्ट से कई बार जानकारी मांगी गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पूर्व गृह सचिव ने यह भी दावा किया कि रामचरितमानस मंदिर को सौंपे जाने की कोई रसीद उन्हें नहीं दी गई। उन्होंने मामले की जांच कर इसका पता लगाने की मांग की है। वहीं, इस संबंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।