Edited By Sarita Thapa,Updated: 25 Jul, 2026 08:42 AM

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के बीच अभी सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों के मुताबिक दोनों संगठनों की पसंद अलग-अलग होने के कारण नए महासचिव के नाम की घोषणा...
अयोध्या (इंट.): श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के बीच अभी सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों के मुताबिक दोनों संगठनों की पसंद अलग-अलग होने के कारण नए महासचिव के नाम की घोषणा टल गई है। बताया जा रहा है कि संघ की ओर से कृष्ण मोहन के नाम को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि विहिप बजरंग बागड़ा के नाम के पक्ष में है। ट्रस्ट के 2 सदस्यों के बीच तीन नामों पर विचार चल रहा है। अंतिम निर्णय होने के बाद ही महासचिव के नाम की घोषणा की जाएगी।
वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) पद के लिए आवेदन प्रक्रिया भी जारी है। चयन समिति ने आवेदकों से ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से 34 सवालों के जवाब मांगे हैं। इन सवालों में आवेदकों की व्यक्तिगत जानकारी, प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता, भीड़ प्रबंधन की योग्यता और धार्मिक समझ से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। आवेदकों से यह भी पूछा गया है कि वे स्वयं को आस्थावान हिंदू मानते हैं या कट्टर हिंदू। ट्रस्ट की ओर से सी.ई.ओ. पद के लिए ऐसे व्यक्ति की तलाश की जा रही है, जो मंदिर की व्यवस्थाओं, प्रशासनिक कार्यों और भविष्य की योजनाओं को बेहतर तरीके से संभाल सके।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ