राम मंदिर ट्रस्ट देशभर के पुजारियों को देगा वैदिक प्रशिक्षण, रहने-खाने का खर्च भी उठाएगा

Edited By Updated: 24 Jul, 2026 09:21 AM

ayodhya ram news

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में पुजारियों के प्रशिक्षण के लिए स्थायी वैदिक पाठशाला स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस पाठशाला में देशभर के मंदिरों के लिए वैदिक और रामानंदी परंपरा के अनुसार प्रशिक्षित पुजारी तैयार किए...

अयोध्या (इंट.) : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में पुजारियों के प्रशिक्षण के लिए स्थायी वैदिक पाठशाला स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस पाठशाला में देशभर के मंदिरों के लिए वैदिक और रामानंदी परंपरा के अनुसार प्रशिक्षित पुजारी तैयार किए जाएंगे।

 ट्रस्ट का उद्देश्य केवल राम मंदिर की पूजा व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि देश-विदेश के मंदिरों में सेवा देने के लिए योग्य और संस्कारवान पुजारी तैयार करना है। ट्रस्ट का मानना है कि अयोध्या से प्रशिक्षित पुजारी जब विभिन्न मंदिरों में धार्मिक सेवाएं देंगे तो राम मंदिर की पूजा पद्धति, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक संस्कृति का विस्तार होगा।

ट्रस्ट के अनुसार, पुजारियों का प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क होगा। चयनित बटुकों के रहने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पूरी व्यवस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें वैदिक मंत्रों, पूजा विधि, धार्मिक अनुष्ठानों और रामानंदी परंपरा की जानकारी दी जाएगी। फिलहाल प्रशिक्षण के लिए पुजारियों के चयन की प्रक्रिया, आवेदन प्रारूप और पात्रता मानदंड तैयार किए जा रहे हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!