Best Vastu Tips For South Direction: घर की दक्षिण दिशा में न रखें ये सामान, करना पड़ेगा खुशियों से समझौता

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Sep, 2023 09:09 AM

best vastu tips for south direction

अकसर ऐसा होता है की घर को बनवाते समय दिशाओं का बहुत ध्यान रखा जाता है, फिर भी वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि घर का सामान रखते

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: अकसर ऐसा होता है की घर को बनवाते समय दिशाओं का बहुत ध्यान रखा जाता है, फिर भी वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि घर का सामान रखते समय दिशाओं को लेकर अनदेखी की जाती है। जिस वजह से वास्तुदोष तो पैदा होता ही है साथ में आर्थिक तंगी और तरक्‍की के रास्‍ते में बाधाओं का भी सामना करना पड़ता है। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में दक्षिण दिशा के बारे में बताएंगे। वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा का तत्व अग्नि होता है और अग्नि का संबंध आग से है। इस दिशा में लाल रंग की वस्तु रखने से जीवन में खुशियों के द्वार अपने आप खुलने लगते हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें इस दिशा में नहीं रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं, कौन सी हैं वो वस्तुएं:

PunjabKesari Vastu Tips

Do not keep these things in the south direction of the house घर की दक्षिण दिशा में न रखें ये चीजें
Machines मशीनें: किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान इस जगह नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच दूरी पैदा होने लग जाती है।

House of worship पूजा घर: घर के मंदिर को गलती से भी इस दिशा में नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से पूजा का फल नहीं मिलता और जीवन में अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मंदिर को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में ही स्थापित करें।

bedroom बेडरूम:  दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं तो बेडरूम को दक्षिण दिशा की तरफ नहीं बनाना चाहिए। इसी के साथ बेड को भी इस दिशा में न रखें। अगर आप ऐसा करते हैं तो पति-पत्नी के बीच रिश्ते खराब होने लगते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

Footwear जूते-चप्पल: वास्तु शास्त्र के मुताबिक जूते-चप्पल या शू रैक को इस दिशा में रखना अशुभ माना जाता है। कुछ वास्तु एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐसा करना मतलब पितरों का अपमान करना। इसी के साथ ऐसा करने से घर की सुख-शांति भी खराब हो सकती है।

PunjabKesari Vastu Tips

Tulsi plant तुलसी का पौधा: घर में अगर तुलसी का पौधा रखते हैं तो इस बात का बेहद ध्यान रहे कि इसे दक्षिण दिशा में न रखें। इस जगह पौधा लगाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!