Broken hair vastu : टूटे बाल इधर-उधर फेंकना पड़ सकता है भारी, जानिए वास्तु का रहस्य

Edited By Updated: 13 Jun, 2026 01:00 PM

broken hair vastu

बाल केवल हमारी खूबसूरती का हिस्सा ही नहीं माने जाते, बल्कि हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में इन्हें व्यक्ति की ऊर्जा और व्यक्तित्व से भी जोड़कर देखा जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि बालों में कंघी करते समय टूटे हुए बाल नीचे गिर जाते हैं। कई लोग...

Broken hair vastu : बाल केवल हमारी खूबसूरती का हिस्सा ही नहीं माने जाते, बल्कि हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में इन्हें व्यक्ति की ऊर्जा और व्यक्तित्व से भी जोड़कर देखा जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि बालों में कंघी करते समय टूटे हुए बाल नीचे गिर जाते हैं। कई लोग उन्हें तुरंत उठाकर फेंक देते हैं, तो कुछ लोग उन्हें यूं ही पड़ा रहने देते हैं। ऐसे में घर के बड़े अक्सर टोकते हैं कि टूटे हुए बाल इधर-उधर नहीं फेंकने चाहिए, यह शुभ नहीं माना जाता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कटे या टूटे हुए बालों में भी व्यक्ति की सूक्ष्म ऊर्जा जुड़ी मानी जाती है। कहा जाता है कि यदि इन्हें गलत जगह फेंका जाए या इनका अनादर किया जाए, तो इससे घर में नकारात्मकता, अशांति और बाधाएं बढ़ सकती हैं। वहीं कुछ मान्यताओं में यह भी कहा गया है कि टूटे हुए बालों का प्रयोग तंत्र-मंत्र जैसी क्रियाओं में भी किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर टूटे हुए बालों को कैसे और कहां फेंकना चाहिए। 

Broken hair vastu

बालों का संबंध व्यक्ति की ऊर्जा और ग्रहों से माना जाता है। खासतौर से शनि और राहु का असर टूटे हुए बालों से जुड़ा हुआ माना जाता है। ऐसे में कहा जाता है कि इन्हें सही तरीके से, फेंकना बेहद ज़रूरी है। माना जाता है कि टूटे बाल किसी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को अपने ओर आकर्षित कर सकते हैं और ऐसे में कहीं भी या इधर उधर बाल फेंक देने से नकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित होने की संभावना बढ़ जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि इससे जातक को मानसिक तनाव,आर्थिक समस्याएं और अशांति का सामना करना पड़ सकता है।

Broken hair vastu

माना जाता है कि टूटे हुए बाल केवल संबंधित जातक के जीवन में परेशानियां नहीं पैदा करते बल्कि इससे घर का वातावरण भी नकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित होता है और घर में बुरी ऊर्जा का संचार बढ़ सकता है। कहा जाता है कि इससे घर का माहौल भी भारी होने लगता है साथ ही इधर-उधर बाल पड़े रहने की वजह से धन से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। इसके अलावा टूटे हुए बालों की वजह से घर गंदा होता है जिसके चलते घर का माहौल भी अच्छा महसूस नहीं होता जिसके कारण घर में कलह-क्लेश और रिश्तों में मनमुटाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। कई लोक मान्यताओं में यह भी कहा गया है कि कटे या टूटे हुए बालों का प्रयोग तंत्र-मंत्र या नकारात्मक कार्यों में किया जा सकता है। यही कारण है कि बड़े-बुजुर्ग बालों को खुले में या किसी भी जगह फेंकने से मना करते हैं। हालांकि इसे केवल धार्मिक और पारंपरिक मान्यता के रूप में ही देखा जाता है।

बालों को सही तरीके से कैसे फेंकना चाहिए 
कंघी करने के बाद टूटे हुए बालों को इधर-उधर बिखरा हुआ नहीं छोड़ना चाहिए। बेहतर माना जाता है कि उन्हें एक जगह इकट्ठा करके किसी कागज या थैली में डालकर ही बाहर फेंका जाए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर के कोनों, बाथरूम या सोने की जगह पर लंबे समय तक बाल जमा रहना अच्छा संकेत नहीं माना जाता। इसलिए समय-समय पर उनकी सफाई करते रहना जरूरी माना जाता है। लोक मान्यताओं में यह भी कहा जाता है कि रात के समय या फिर मंगलवार और शनिवार के दिन खुले स्थानों पर बाल फेंकने से बचना चाहिए। इसके अलावा कई परंपराओं में कटे या टूटे बालों को आग में डालना भी उचित नहीं माना गया है। इसलिए जहां भी बाल गिरे हुए दिखाई दें, उन्हें तुरंत साफ कर देना बेहतर माना जाता है।

Broken hair vastu

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!