Vastu Tips for Air Cooler : वास्तु के अनुसार गलत दिशा में रखा कूलर बन सकता है आर्थिक नुकसान की वजह, जानिए सही स्थान

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 11:54 AM

vastu tips for air cooler

भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में कूलर या एसी लगाते हैं, ताकि उनको ठंडी हवा के साथ-साथ गर्मी से राहत मिल सके। जैसे की सभी को पता है कि घर में रखी हर एक चीज के लिए वास्तु के नियमों का पालन किया जाता है।

Vastu Tips for Air Cooler : भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में कूलर या एसी लगाते हैं, ताकि उनको ठंडी हवा के साथ-साथ गर्मी से राहत मिल सके। जैसे की सभी को पता है कि घर में रखी हर एक चीज के लिए वास्तु के नियमों का पालन किया जाता है। ठीक उसी तरह घर में रखें कूलर का भी अपना एक खास वास्तु शास्त्र होता है। वास्तु शास्त्र में कूलर को केवल एक इलेक्ट्रॉनिक चीज नहीं, बल्कि जल और वायु तत्व का मिश्रण भी माना जाता है। अगर कूलर को घर की गलत दिशा में रख दिया जाए तो घर-परिवार में मनमुटाव होने लगता है और यह घर की सकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है, जिससे धन हानि, मानसिक तनाव और परिवार में झगड़े होने लगते हैं। तो आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, कूलर को रखने के लिए सबसे उत्तम और सही दिशा कौन सी है। 

Vastu Tips for Air Cooler

कूलर रखने की सबसे शुभ और सही दिशा 

उत्तर दिशा 
वास्तु के अनुसार, घर में कूलर रखने के लिए सबसे उतत्म दिशा उत्तर दिशा  को माना जाता है क्योंकि उत्तर दिशा कुबेर की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में कूलर रखने से जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होती है और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है 

पूर्व दिशा 
वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा को सूर्य की दिशा माना जाता है। इस दिशा को भी कूलर रखने के लिए सही दिशा कहा जा सकता है। माना जाता है कि इस दिशा में कूलकर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। 

उत्तर-पश्चिम दिशा
वास्तु शास्त्र में उत्तर-पश्चिम दिशा वायव्य कोण कहा जाता है। इसलिए इन दिशा में हवा देने वाले उपकरणों को रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा में कूलर रखने से घर-परिवार में चल रहे सारे कलह-क्लेश दूर हो जाते हैं और रिश्तों में मधुरता बनी रहती है। 

Vastu Tips for Air Cooler

किस दिशा में नहीं रखना चाहिए कूलर 

दक्षिण दिशा 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, भूलकर भी दक्षिण दिशा में कूलर नहीं रखना चाहिए क्योंकि इस दिशा को अग्नि तत्व की दिशा मानी जाती है। दक्षिण दिशा में पानी से भरा कूलर रखने से अग्नि और जल का टकराव होता है। इससे घर के मुखिया का समाज में मान-सम्मान कम हो सकता है और व्यापार या नौकरी में अचानक आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

दक्षिण-पश्चिम दिशा 
वास्तु  के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा को राहु और केतु की दिशा कहा जाता है। इस दिशा में कूलर या एसी रखने से घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही मन किसी न किसी बात को लेकर चिड़चिड़ा रहता है। 

Vastu Tips for Air Cooler

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!