Vastu Tips for Wind Chime : घर में विंड चाइम लगाने से पहले जानें लें वास्तु के ये जरूर नियम, घर में बनी रहेगी पॉजिटिव वाइब्स

Edited By Updated: 12 Jun, 2026 10:07 AM

vastu tips for wind chime

अकसर लोग अपने घर को सजाने और खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह की चीजें घर में रखते हैं। उन्हीं में से एक है विंड चाइम। वास्तुशास्त्र और फेंगशुई में विंड चाइम को न सिर्फ एक सजावट की चीज माना जाता है, बल्कि इसे किस्मत चमकाने वाला और सकारात्मक ऊर्जा को...

Vastu Tips for Wind Chime : अकसर लोग अपने घर को सजाने और खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह की चीजें घर में रखते हैं। उन्हीं में से एक है विंड चाइम। वास्तुशास्त्र और फेंगशुई में विंड चाइम को न सिर्फ एक सजावट की चीज माना जाता है, बल्कि इसे किस्मत चमकाने वाला और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने वाला सबसे खास टूल माना जाता है। तेज हवा के झोकों से जब इसकी मिश्री जैसे आवाज कानों में पड़ती है, तो वातावरण में शांति बनी रहती है। साथ ही यह इधर-उधर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। लेकिन कई बार लोग विंड चाइम लगाते समय वास्तु के नियमों का सही से पालन नहीं करते हैं, जिसकी वजह से इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता। विंड चाइम को घर में लगाने से पहले इसकी दिशा, सही जगह और सही धातु का बहुत खास ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि घर में विंड चाइम किस दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना जाता है।

Vastu Tips for Wind Chime

इस दिशा में लगाएं विंड चाइम 
वास्तु के अनुसार, घर में किसी भी चीज को रखने से पहले उसकी सही दिशा का पता होना बहुत जरूरी है। उसी तरह घर में विंड चाइम लगाने के लिए घर की उत्तर और पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इस दिशाओं को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार गया है। माना जाता है कि विंड चाइम को इस दिशाओं में लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्ति होती है।

Vastu Tips for Wind Chime   

घर में कहां टांगना होता है सबसे बेस्ट?
वास्तु के अनुसार, विंड चाइम को घर में इधर-उधर ही नहीं टांगना चाहिए। इसे ऐसी जगह पर लगाना चाहिए जहां हवा का प्रवाह अच्छा हो, ताकि उसकी आवाज लगातार गूंजती रहे। 

Vastu Tips for Wind Chime

मुख्य द्वार 
विंड चाइम को घर के मुख्य द्वार पर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे मुख्य द्वार पर लगाने से घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। 

लिंविग रूम या बालकनी
वास्तु के अनुसार, विंड चाइम को लिंविग रूम या बालकनी में टांगना चाहिए। इसे  बालकनी में लगाने से वातावरण अधिक शांत और आनंददायक महसूस होता है।

 धातु और लकड़ी के विंड चाइम का चयन
वास्तु शास्त्र में अलग-अलग दिशाओं के लिए अलग तरह के विंड चाइम का चुनाव करने के लिए कहा गया है। उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिशा में मेटल के विंड चाइम के लगना चाहिए। वहीं, पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा में लकड़ी से बने विंड चाइम लगाना शुभ माना जाता है। 

Vastu Tips for Wind Chime

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!