Staircase Vastu : वास्तु के अनुसार सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी न रखें ये 4 सामान, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Edited By Updated: 11 Jun, 2026 03:06 PM

staircase vastu

अक्सर देखा जाता है कि लोग घर में जगह बचाने के लिए या फालतू का सामान रखने के लिए सीढियों के नीचे बची हुए स्थान का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके घर भी सीढ़ियों के नीचे सामान रखा जाता है कि तो आज की ये जानकारी आपके लिए बेहद खास होने वाली है।

Staircase Vastu : अक्सर देखा जाता है कि लोग घर में जगह बचाने के लिए या फालतू का सामान रखने के लिए सीढियों के नीचे बची हुए स्थान का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके घर भी सीढ़ियों के नीचे सामान रखा जाता है कि तो आज की ये जानकारी आपके लिए बेहद खास होने वाली है। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का हर कोना किसी ने किसी ऊर्जा से जुड़ा होता है और सीढ़ियों के नीचे की जगह इससे अछूती नहीं है। जब इस स्थान का उपयोग स्टोर रूम, कबाड़ रखने या अन्य चीजों को जमा करने के लिए किया जाता है तो माना जाता है कि इससे आर्थिक परेशानियों, मानसिक तनाव और घर की सुख-समृद्धि में बाधा का कारण बन सकता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार कुछ चीज़ें ऐसी बताई जाती है जिन्हें कभी भी सीढ़ियों के नीचे नहीं रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि कौन सी 4 चीजें सीढ़ियों के नीचे नहीं रखना चाहिए। 

Staircase Vastu

टूटी हुई या अनुपयोगी वस्तुएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सीढ़ियों के नीचे कभी भी टूटी हुई या अनुपयोगी वस्तुओं का ढेर नहीं लगाना चाहिए। कई लोग पुराने बर्तन, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, टूटे फर्नीचर या बेकार वस्तुएं यहीं जमा कर देते हैं। माना जाता है कि ऐसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और घर में आर्थिक प्रगति की गति को धीमा कर सकती हैं। इसलिए समय-समय पर ऐसे सामान को घर से बाहर कर देना बेहतर माना जाता है।

तिजोरी
कई लोग सुरक्षा की दृष्टि से सीढ़ियों के नीचे तिजोरी या नकदी रखने की व्यवस्था कर लेते हैं। हालांकि वास्तु मान्यताओं के अनुसार यह स्थान धन संग्रह के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता। कहा जाता है कि सीढ़ियों का लगातार ऊपर-नीचे आना-जाना दबाव और अस्थिरता का प्रतीक माना जाता है, जिससे आर्थिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है। इसलिए धन और मूल्यवान वस्तुओं के लिए अलग शुभ दिशा का चयन करना बेहतर माना जाता है।

Staircase Vastu

मंदिर या पूजा घर बनाना 
वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सीढ़ियों के नीचे मंदिर या पूजा घर बनाना उचित नहीं माना जाता। कारण यह है कि उस स्थान के ऊपर लगातार लोगों का आना-जाना होता रहता है। मान्यता है कि पूजा स्थल को हमेशा शांत, स्वच्छ और सम्मानजनक स्थान पर होना चाहिए। इसलिए भगवान की प्रतिमाएं या धार्मिक चित्र सीढ़ियों के नीचे रखने से बचने की सलाह दी जाती है।

पानी की टंकी
कुछ लोग सीढ़ियों के नीचे पानी की टंकी, एक्वेरियम या जल से भरे बड़े पात्र रख देते हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना हमेशा शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि जल तत्व और सीढ़ियों की संरचना के बीच असंतुलन बनने से घर की ऊर्जा प्रभावित हो सकती है। इसलिए पानी से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए उचित दिशा और स्थान का ध्यान रखना चाहिए।

इस बात का रखें खास ध्यान

यदि सीढ़ियों के नीचे की जगह का उपयोग करना जरूरी हो, तो वहां साफ-सफाई बनाए रखें। हल्के और व्यवस्थित सामान, सजावटी पौधे (यदि पर्याप्त रोशनी हो), या व्यवस्थित स्टोरेज कैबिनेट का उपयोग किया जा सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वहां अव्यवस्था और गंदगी जमा न होने दें।

Staircase Vastu

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!