Edited By Sarita Thapa,Updated: 04 Dec, 2025 01:14 PM

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के जन्म की तारीख के योग से प्राप्त होने वाला मूलांक उसके व्यक्तित्व और भाग्य का दर्पण होता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के जन्म की तारीख के योग से प्राप्त होने वाला मूलांक उसके व्यक्तित्व और भाग्य का दर्पण होता है। यह मूलांक ही तय करता है कि व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा, और वह जीवन में किस तरह की सफलता प्राप्त करेगा। कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जिनकी लड़कियां स्वाभाविक रूप से बोल्ड, बुद्धिमानी और बेहद आकर्षक होती हैं। इनमें जन्मजात नेतृत्व क्षमता और आकर्षण होता है। तो आइए, जानते हैं उन मूलांकों के बारे में जिनकी लड़कियां इन विशेष गुणों के लिए जानी जाती हैं।
मूलांक 1
मूलांक 1 वाली लड़कियां निडर, आत्मविश्वास से भरी और स्पष्टवादी होती हैं। ये हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व करना पसंद करती हैं और किसी के दबाव में काम नहीं करतीं। इनका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली होता है। ये अपने फैशन सेंस और यूनिक स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचती हैं, जो इन्हें सुपर ग्लैमरस और आकर्षक बनाता है।
मूलांक 3
इस मूलांक की लड़कियां अत्यंत स्मार्ट और ज्ञानवान होती हैं। इनके पास ज्ञान का भंडार होता है और ये हमेशा सीखते रहना पसंद करती हैं। ये आशावादी और मिलनसार होती हैं। ये अपनी बुद्धिमत्ता और उत्कृष्ट बातचीत के कौशल से ये महफ़िल में छा जाती हैं। इनका आकर्षण बाहरी सुंदरता से अधिक इनकी तेज़ और प्रभावी पर्सनालिटी में होता है।

मूलांक 5
मूलांक 5 वाली लड़कियां तेज़ दिमाग वाली, चंचल और बदलाव को स्वीकार करने वाली होती हैं। ये हर स्थिति में खुद को ढालने की क्षमता रखती हैं। इन्हें जोखिम उठाना और एडवेंचर पसंद होता है। ये अपनी शर्तों पर जीवन जीती हैं, जो इन्हें बोल्ड बनाता है। ये अपने आकर्षक और सोशल व्यवहार के कारण तुरंत लोगों के बीच लोकप्रिय हो जाती हैं।
मूलांक 6
यह मूलांक प्रेम, सौंदर्य और कला का प्रतीक है। इन लड़कियों में नैसर्गिक आकर्षण और शालीनता होती है। इन्हें सुंदरता, लग्जरी और बेहतरीन फैशन से गहरा लगाव होता है। ये हर महफ़िल में केंद्र बिंदु होती हैं। इनका मोहक स्वभाव और आकर्षक लुक इन्हें सुपर ग्लैमरस की श्रेणी में रखता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ