Capricorn- प्रबल प्रेम भावना के स्वामी होते हैं ‘मकर राशि’ के जातक

Edited By Updated: 24 Mar, 2021 10:54 AM

capricorn sign born people personality

बारह राशियों के समूह में 10वीं राशि मकर का स्वामी शनि है। यह सम राशि है। इस राशि में मंगल उच्च का होता है। इस पर सूर्य 29 दिन 24 घड़ी तक रहता है। यह राशि 270 से 300 डिग्री तक घुटनों पर रहती है और उतनी ही डिग्री तक उन पर प्रभाव डालती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Makar Rashi- बारह राशियों के समूह में 10वीं राशि मकर का स्वामी शनि है। यह सम राशि है। इस राशि में मंगल उच्च का होता है। इस पर सूर्य 29 दिन 24 घड़ी तक रहता है। यह राशि 270 से 300 डिग्री तक घुटनों पर रहती है और उतनी ही डिग्री तक उन पर प्रभाव डालती है। यह स्त्री जाति, चर संज्ञक, वात प्रकृति, पिंगल वर्ण, पृथ्वी तत्व, रात्रि बली, वैश्य वर्ण और दक्षिण दिशा की स्वामिनी है। यह 5 घड़ी और 15 पल की होती है।

PunjabKesari capricorn

Capricorn characteristics- इस राशि का प्राकृतिक स्वभाव उत्तरोत्तर उन्नति की ओर अग्रसर होना है। शनि मकर राशि का स्वामी ग्रह है जो सभी प्रकार के प्रतिबंधों का प्रतिनिधित्व करता है। शनि का प्रभाव मकर राशि में जन्मे लोगों को व्यावहारिक और जिम्मेदार बनाता है। कभी-कभी मकर राशि में पैदा हुए लोग वास्तव में जिद्दी हो सकते हैं। वे केवल अपने अनुभव के साथ शीर्ष पर पहुंचने का प्रयास करते हैं।

PunjabKesari makar

Capricorn Sign Born People Personality- मकर राशि वाले जातकों की प्रेम-भावना प्रबल होती है। प्रेम के क्षेत्र में प्रेमी से अधिक प्रेम को स्थान दे बैठते हैं और भावलोक में विचरण करते रहते हैं। प्रेम के क्षेत्र में ये अपने अनुभवों को व्यक्त करने वाले होते हैं। ये प्रेम के क्षेत्र में आवेशग्रस्त होते हैं तथा प्रेम के लिए महान त्याग भी कर सकते हैं। मकर राशि वालों को कुछ लोग उदासीन प्रकृति का मानते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मकर राशि वालों को यदि विश्वास नहीं मिल पाता तो ये प्रेम से विरक्त भी हो जाते हैं। मकर राशि वालों में गजब का आत्मविश्वास होता है और ये कभी भी लक्ष्य को अपनी आंखों से ओझल नहीं होने देते।

इस राशि के जातक मितव्ययी, कूटनीतिज्ञ, विचारशील, व्यावहारिक बुद्धि वाले होते हैं। इनमें विशिष्ट संगठन क्षमता होती है। मकर राशि की जन्म कुंडली में शनि के अच्छा होने पर ये लोग ईमानदार, सजग और विश्वसनीय होते हैं और शनि खराब होने पर ठीक उल्टा होता है। मकर राशि के जातकों के लिए जीवन में परिवार से अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। आर्थिक रूप से ये अत्यंत सम्पन्न नहीं होते और आय से व्यय बढ़ा-चढ़ा ही रहता है। जीवन में कई बार आकस्मिक खर्चे आ जाते हैं। 

साथ ही साथ ये इस मामले में सौभाग्यशाली होते हैं कि धन अभाव के कारण इनका कोई काम रुकता नहीं और कुछ न कुछ जुगाड़ बैठ जाने से जिंदगी की गाड़ी चलती रहती है। अपने जीवन साथी पर इस राशि के जातक कई बार अपने विचार थोपना चाहते हैं परन्तु सामने वाला पक्ष ऐसा मानता नहीं और इस प्रकार मनमुटाव की स्थिति भी बन जाती है। दोनों पति-पत्नी की रुचियां और आदर्श विभिन्न होते हैं इसलिए पारिवारिक सुख मिला-जुला रहता है। 

Makara rasi marriage matching- मकर राशि में पुरुष, स्त्रियों से नम्रता, कोमलता, खूबसूरती और भावनात्मक लगाव की बहुत उम्मीद रखते हैं लेकिन इस राशि की स्त्रियां तब तक विपरीत लिंग पर आसक्त नहीं होतीं जब तक कि उन्हें विश्वास न हो जाए कि सामने वाला सचमुच संबंधों के लेकर ईमानदार है। 

Makara rashi woman- मकर राशि की लड़कियां पारंपरिक मूल्यों पर विश्वास करने वाली होती हैं। छोटे-छोटे वाक्यों में अपने विचारों को व्यक्त करती हैं। दूसरों के विचारों को अच्छी तरह से समझ सकती हैं। इनके मित्र बहुत होते हैं और नृत्य की शौकीन होती हैं। इनको मजबूत कद-काठी के व्यक्ति बहुत आकर्षित करते हैं। विवाहेत्तर संबंधों में ये विश्वास नहीं करतीं।  

PunjabKesari capricorn

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!