just now
11 minutes ago
1 hour ago
2 hours ago
3 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
1 day ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Lata,Updated: 04 Sep, 2019 10:28 AM
भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की षष्ठी को हलषष्ठी और चन्द्र छठ मनायी जाती है। इस साल ये पर्व आज यानि 04 सितंबर 2019 दिन बुधवार का मनाया जा रहा है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video) भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की षष्ठी को हलषष्ठी और चन्द्र छठ मनायी जाती है। इस साल ये पर्व आज यानि 04 सितंबर 2019 दिन बुधवार का मनाया जा रहा है। कहते हैं कि ये व्रत कुंआरी कन्याएं भी रख सकती हैं। इस व्रत में किसी भी तरह के खाने-पीने की मनाही होती है। चलिए जानते हैं इस व्रत की कथा के बारे में और जानते हैं इस व्रत को कैसे किया जाता है। कैसे करें व्रत एक पटरे पर जल का लोटा रखकर उस पर रोली छिड़ककर सात टीके लगाए जाते हैं। एक गिलास में गेहूं रखे जाते हैं और ऊपर अपनी श्रद्धानुसार रुपये रखते हैं। हाथ में गेहूं के सात दाने लेकर कथा सुनते हैं। इसके बाद चंद्रमा को अर्ध्य देते हैं। गेहूं तथा रुपये ब्राह्मण को देते हैं। चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद लड़कियां व्रत का नियम पालन करती हैं। व्रत कथा किसी नगर में एक सेठ सेठानी रहा करते थे। सेठानी मासिक धर्म के समय भी बर्तनों को स्पर्श करती थी। कुछ समय के बाद सेठ और सेठानी की मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद सेठ को बैल और सेठानी को कुतिया की योनि प्राप्त हुई। दोनों अपने पुत्र के घर में रखवाली करते थे। पिता का श्राद्ध था। पत्नी ने खीर बनाई। वह किसी काम से बाहर गई तो एक चील खीर के बर्तन में सांप डाल गई। बहू को इस बात का पता नहीं चला। पर कुतिया यह सब देख रही थी। उसे पता था कि खीर मे चील सांप गिरा गई है। कुतिया ने सोचा कि इस खीर को ब्राह्मण खाएंगे तो मर जायेंगे। यही सोचकर कुतिया ने खीर के पतीले मे मुंह डाल दिया। गुस्से में आकर बहू ने कुतिया को जलती लकड़ी से बहुत मारा जिसके कारण उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। बहू ने वह खीर फेंक दी और दूसरी खीर बनायी। सभी ब्राह्मण भोजन से तृप्त होकर चले गए। लेकिन बहू ने कुतिया को झूठन तक नहीं दी। रात होने पर कुतिया और बैल बात करने लगे। कुतिया बोली, “आज तो तुम्हारा श्राद्ध था। तुम्हें तो खूब पकवान खाने को मिले होंगे। लेकिन मुझे आज कुछ भी खाने को नहीं मिला उल्टा बहुत पिटाई हुई है। उसने खीर और सांप वाली बात बैल को बता दी। बैल बोला,”आज तो मैं भी भूखा हूं। कुछ भी खाने को नहीं मिला। आज तो और दोनों से भी ज्यादा काम करना पड़ा। बेटा और बहू बैल और कुतिया की सारी बातें सुन रहे थे। बेटे ने पंडितों को बुलाकर पूछा और अपने माता पिता की योनि के बारे में जानकारी ली कि वे किस योनि में गये हैं। पंडितों ने बताया कि माता कुतिया योनि मे और पिता बैल की योनि मे गये हैं। लड़का सारी बात समझ गया और उसने पंडितों से उनकी योनि छूटने का उपाय भी पूछा। पंडितों ने सलाह दी कि भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी को जब कुंवारी लड़कियां चंद्रमा को अर्ध्य देने लगें, तब ये दोनों उस अर्ध्य के नीचे खड़े हो जायें तो इनको इस योनि से छुटकारा मिल सकता है। तुम्हारी मां ऋतु काल में सारे बर्तनों को हाथ लगाती थी, इसी कारण इसे यह योनि मिली थी।” आने वाली चन्द्र षष्ठी पर लड़के ने उपरोक्त बातों का पालन किया, जिससे उसके माता-पिता को कुतिया और बैल की योनि से छुटकारा मिल गया।
Pradosh Vrat December 2025: इस दिन रखा जाएगा दिसंबर का पहला प्रदोष व्रत, जाने शुभ मुहूर्त और शुभ योग
Sankashti Chaturthi 2025: जानें, पौष माह के संकष्टी चतुर्थी की तारीख, मुहूर्त और चंद्र उदय समय
Kharmas 2025-2026: 1 महीना सूर्य देव के रथों को गधों द्वारा खींचा गया, पढ़ें खरमास की दुर्लभ...
प्रेमानंद महाराज जी से जानिए कौन सा व्रत आपके जीवन में लाएगा खुशियों और समृद्धि
December Pradosh Vrat 2025: साल 2025 का आखिरी प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख और शुभ मुहूर्त
Grahan 2026: साल 2026 में लगेंगे 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण
Pashupati Vrat Vidhi 2025: चमत्कारिक है पशुपति व्रत, हर कष्ट का अंत– शास्त्रों और पंडित प्रदीप...
Mokshada Ekadashi 2025: अपना अथवा पितरों का मोक्ष चाहने वाले इस शास्त्रीय विधि से करें व्रत-पूजा और...
Mokshada Ekadashi Vrat Katha 2025: मोक्षदा एकादशी की कथा सुनने से पूर्वजों को मिलता है नरक से...
Shiv Ji Katha: शिव भक्त जरूर पढ़ें ये कथा, रोजाना सुनने से मिलती है अनंत शांति और सुख-समृद्धि
USD $
08/12/2025 19:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
20.0
Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs
मेष राशि वाले जो जातक ऑनलाइन व्यवसाय से जुड़े हैं, उनको मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभा सकते...
वृष राशि वालों नया काम शुरू करने के लिहाज से आज का दिन बेहतर रहने वाला है। काम से संबंधित कोई बड़ी आर्थिक समस्या हल हो सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आर्थिक उन्नति दिलाने वाला रहेगा। व्यापारियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। पारिवारिक संपत्ति संबंधी कोई मामला निपट सकता है। भविष्य को लेकर माता-पिता आज कोई बड़ा फैसला ले...
सिंह राशि वालों आज का दिन पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा। घर के किसी सदस्य सरकारी नौकरी लग सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन सकारात्मकता पूर्ण रहेगा। कारोबारियों के लिए समय शुभ रहेगा।
तुला राशि वालों व्यापार में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों मानसिक रूप से आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे। जिसके कारण आप पूरी लगन से काम कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
धनु राशि वालों आज आपके भाग्य के सितारे ऊंचे बने रहेंगे। कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में लगातार वृद्धि होगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति लेकर आएगा। छोटे व्यापारियों को व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना है।
कुंभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में संयम से काम लेना होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का...
मीन राशि वालों कारोबार के लिहाज से आज का दिन मंगलकारी रहने वाला है। आप कोई बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। परिवार के प्रति जो जिम्मेदारियां हैं उसे अच्छे...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes