Edited By Sarita Thapa,Updated: 28 May, 2026 07:50 AM

डेरा ब्यास की संगत के लिए एक खुशी भरी खबर है कि राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास में अब 6 और 7 जून को स्पैशल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
जालंधर (गुलशन): डेरा ब्यास की संगत के लिए एक खुशी भरी खबर है कि राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास में अब 6 और 7 जून को स्पैशल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। डेरे के जोनल सैक्रेटरी सुनील तलवाड़ द्वारा इस संबंध में अब एक नई नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी गई है। इससे पहले भी 2 स्पैशल भंडारे होने संबंधी सूचना आई थी।
डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों 31 मई और 7 जून (रविवार) को सुबह 8.30 बजे सत्संग करेंगे। इन दोनों निर्धारित दिनों के एक दिन पहले 30 मई और 6 जून को सुबह सत्संग के बाद बाबा जी कार दर्शन देंगे और इसी दिन शाम को 4 बजे सत्संग पंडाल में सवाल-जवाब का कार्यक्रम भी होगा। इन स्पैशल भंडारों के आयोजन को लेकर डेरे के सेवादारों और संगत में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ