महाकाल की नगरी में गूंजा भक्ति का स्वर, कैलाश खेर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

Edited By Updated: 05 Jun, 2026 11:40 AM

kailash kher visit ujjain mahakaleshwar

धर्म और आस्था की पावन नगरी उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे।

Kailash Kher visit Ujjain Mahakaleshwar : धर्म और आस्था की पावन नगरी उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Kailash Kher visit Ujjain Mahakaleshwar

कैलाश खेर सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे। वे नंदी हॉल में बैठकर पूरे श्रद्धा भाव के साथ भस्म आरती में सम्मिलित हुए। लगभग दो घंटे तक चले इस दिव्य अनुष्ठान के दौरान वे महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। आरती के बाद उन्होंने नंदी महाराज की पूजन करा और परंपरा के अनुसार नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की। इसके पश्चात उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के माध्यम से जल अर्पित कर विशेष पूजा की। दर्शन और पूजन के बाद मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। 

Kailash Kher visit Ujjain Mahakaleshwar

मीडिया से चर्चा करते हुए कैलाश खेर ने कहा कि जो श्रद्धालु महाकाल के दरबार में पहुंच जाता है, उसके जन्म-जन्मांतर के पाप और विघ्न दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि महाकाल की भस्म आरती के दर्शन होना स्वयं भगवान की विशेष कृपा का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए उत्कृष्ट और सुव्यवस्थित प्रबंधन किया जा रहा है।

Kailash Kher visit Ujjain Mahakaleshwar

(विशाल ठाकुर)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!