Char dham Yatra Registration : चारधाम यात्रा की तैयारी तेज, ऋषिकेश में बढ़ाए गए काउंटर, 17 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू

Edited By Updated: 26 Mar, 2026 10:11 AM

char dham yatra registration

Char dham Yatra Registration : चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। इस वर्ष यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा 17 अप्रैल से ऋषिकेश में शुरू की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि यात्रा को अधिक...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Char dham Yatra Registration : चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। इस वर्ष यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा 17 अप्रैल से ऋषिकेश में शुरू की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि यात्रा को अधिक सुगम, व्यवस्थित और यात्री-अनुकूल बनाया जा सके, इसलिए इस बार पंजीकरण व्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत किया गया है।

चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप के यात्री पंजीकरण प्रभारी के अनुसार, ट्रांजिट कैंप में दो अलग-अलग स्थानों पर 12-12 काउंटर लगाए जाएंगे। इन काउंटरों पर दो शिफ्ट में पंजीकरण कार्य किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु समय पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकें। इसके अलावा आईएसबीटी ऋषिकेश परिसर में भी छह काउंटरों के जरिए पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त इंतजाम भी किए हैं। लगभग 30 कर्मचारियों को हैंडहेल्ड डिवाइस और मोबाइल तकनीक से लैस किया जाएगा, जो अलग-अलग स्थानों पर जाकर मौके पर ही पंजीकरण करेंगे। वहीं लक्ष्मण झूला रोड गुरुद्वारा परिसर में भी चार काउंटर लगाए जाएंगे, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने और प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिलेगी।

पंजीकरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पिछले साल के अनुभवों को भी ध्यान में रखा गया है। वर्ष 2025 में मुख्य पंजीकरण कार्यालय में काउंटरों की संख्या आठ से बढ़ाकर 12 कर दी गई थी, लेकिन कतार व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण अव्यवस्था की स्थिति बन गई थी। इस बार इस समस्या को दूर करने के लिए सभी काउंटरों के सामने अलग-अलग लाइनें निर्धारित की गई हैं।

प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक काउंटर के बाहर एंगल वाली व्यवस्थित कतारें बनाई गई हैं, जिससे यात्रियों को लंबी लाइनों में लगने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस बार पूरी व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और यात्री-हित में तैयार किया गया है। उम्मीद है कि नई व्यवस्थाओं से पंजीकरण प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और सुचारु होगी, जिससे चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!