छठ पर्व पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, व्रतियों को मिलेगा स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण: रेखा गुप्ता

Edited By Updated: 28 Oct, 2026 09:03 AM

chhath puja

पूर्वांचल के छठ महापर्व पर इस बार सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक की।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): पूर्वांचल के छठ महापर्व पर इस बार सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। 

सीएम रेखा गुप्ता ने स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और सुचारु व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं और केवल कागजी प्रगति के बजाय प्रत्येक घाट पर जाकर व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण किया जाए। 

सीएम ने कहा कि इस बार छठ पर्व पर पहले से  अधिक घाट विकसित किए जाएंगे और महापर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पूजा से दो दिन पहले सभी प्रमुख व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश उन्होंने दिए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, छठ पूजा समिति के पदाधिकारी विधायक अभय वर्मा, चंदन कुमार चौधरी, संदीप सहरावत, राजस्व विभाग, दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, दिल्ली जल बोर्ड, नगर निगम, नई दिल्ली पालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, अग्निशमन सेवा और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे। 

बैठक में बताया कि इस वर्ष छठ पूजा पर विदेशी राजदूतों और उच्चायुक्तों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के समन्वय से सूर घाट या अन्य किसी बेहतर तैयार घाट पर आयोजन किया जा सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!