Mata Vaishno Devi News : माता वैष्णो देवी यात्रा ने पार किया 50 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 10:15 AM

mata vaishno devi news

कटड़ा (अमित): श्री माता वैष्णो देवी यात्रा ने वर्ष 2026 के 22 जून तक 50.70 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यात्रा ने इस वर्ष उल्लेखनीय बढ़ौतरी दर्ज करते हुए श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास का परिचय दिया है।

कटड़ा (अमित): श्री माता वैष्णो देवी यात्रा ने वर्ष 2026 के 22 जून तक 50.70 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यात्रा ने इस वर्ष उल्लेखनीय बढ़ौतरी दर्ज करते हुए श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास का परिचय दिया है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष 2025 की इसी अवधि तक लगभग 39.84 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 50.70 लाख पहुंच गई है। यह वृद्धि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था के चलते मानी जा रही है।

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक सुविधाओं और बेहतर यात्रा प्रबंधन पर भी विश्वास को दर्शाती है। बोर्ड ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वच्छता, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं, भीड़ प्रबंधन, बैटरी कार, रोप-वे, आपदा प्रबंधन व डिजिटल सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ किया है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल रहा है।

 जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यात्रा मार्ग पर आधारभूत ढांचे के विकास और आधुनिक व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। वर्ष के मध्य में ही 50 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार होना इस बात का संकेत है कि आने वाले महीनों में यात्रा और अधिक गति पकड़ेगी तथा वर्ष 2026 में वैष्णो देवी यात्रा नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!