महाकाल मंदिर में पुष्पा बनकर पहुंचा युवक और सीधे मिले VIP दर्शन, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 01:12 PM

ujjain mahakal mandir news

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी दर्शन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक बहरूपिया फिल्म Pushpa के किरदार के गेटअप में मंदिर पहुंचा और उसे न केवल अंदर...

Ujjain Mahakal Mandir News : उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी दर्शन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक बहरूपिया फिल्म Pushpa के किरदार के गेटअप में मंदिर पहुंचा और उसे न केवल अंदर प्रवेश मिला, बल्कि सुरक्षाकर्मियों ने वीआईपी दर्शन भी करवा दिए। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन हरकत में आया है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, इंदौर निवासी अंकित आस्थेलिया 5 फरवरी को फिल्म पुष्पा के अंदाज में साड़ी, ब्लाउज, नथनी, पायल और नींबू की माला पहनकर मंदिर पहुंचा। हैरानी की बात यह रही कि मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पहचान और वेशभूषा पर सवाल उठाने के बजाय उसे गणेश मंडपम से वीआईपी दर्शन करवा दिए।

इतना ही नहीं, दर्शन कराने के बाद कुछ सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ सेल्फी भी ली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर प्रशासक प्रथम कोशिक ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए संबंधित सुपरवाइजर को हटा दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सवाल यह है कि देश के सबसे संवेदनशील और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल महाकाल मंदिर में आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। फिलहाल जांच जारी है और सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

(विशाल ठाकुर)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!