उत्तराखंड: सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों में लागू होगी पंजीकरण व्यवस्था

Edited By Updated: 29 Jul, 2025 07:28 AM

dehradun

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों हरिद्वार स्थित मनसा देवी-चंडी देवी मंदिर, टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम, नैनीताल के कैंची धाम, अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर, पौड़ी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर सहित अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

देहरादून (नवोदय टाइम्स): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों हरिद्वार स्थित मनसा देवी-चंडी देवी मंदिर, टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम, नैनीताल के कैंची धाम, अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर, पौड़ी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर सहित अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चार धाम की तरह इन मंदिरों में भी दर्शनों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था लागू की जाए।

मनसा देवी जैसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री ने सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन मंदिरों में भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालु पंजीकरण, पैदल मार्गों और सीढ़ियों का चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन अनुभव प्राप्त हो। 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दोनों मंडलों के आयुक्तों की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाए। इस समिति में संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!