दिल्ली से 409 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए मिला वीजा

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 08:55 AM

delhi sikh pilgrims pakistan visa

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और सरदार परमजीत सिंह चंडोक के द्वारा खालसा साजना दिवस वैसाखी पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को वीजा लगवाकर पासपोर्ट वितरित किए गए।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और सरदार परमजीत सिंह चंडोक के द्वारा खालसा साजना दिवस वैसाखी पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को वीजा लगवाकर पासपोर्ट वितरित किए गए। सरदार परमजीत सिंह चंडोक ने बताया कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने 451 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा के लिए पाकिस्तान एंबेसी को भेजे थे। उनमें से 409 श्रद्धालुओं को वीजा दिए गए, जिनको वीजा नहीं मिला उनमें या तो वह श्रद्वालु थे, जिनके नाम के साथ सिंह या कौर नहीं था या फिर सहजधारी परिवार थे। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर 2840 श्रद्धालुओं को वीजा दिए गए हैं।

सरदार परमजीत सिंह चंडोक ने बताया कि 10 से 19 तारीख तक का वीजा दिया गया है इसलिए सभी श्रद्धालु दस तारीख को सुबह बॉर्डर पार कर के पाकिस्तान प्रवेश करेंगे और पंजा साहिब गुरुद्वारा साहिब में वैसाखी का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाएंगे। उन्होंने कहा पिछली बार एक महिला के पाकिस्तान में जत्थे से अलग होने की जो दुखद घटना घटित हुई थी जो शिरोमणि कमेटी के जत्थे में गई थी, इसलिए हमारी पूरी कोशिश होगी कि इस बार पूरी चौकसी बरती जाए ताकि आगे इस तरह की घटना न हो पाए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!